नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP) नेता दिलीप घोष (Dilip Ghosh) की पत्नी के पिछले विवाह से हुए पुत्र का न्यू टाउन इलाके (New Town Area) में एक फ्लैट से मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान श्रींजय मजूमदार (Srinjay Majumdar) के तौर पर हुई है और उसे जब नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें :- जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा-बिहार को बीजेपी और एनडीए ने किया शर्मसार
श्रींजय दिलीप घोष (Srinjay Dilip Ghosh) की पत्नी रिंकू की पिछली शादी से उत्पन्न पुत्र था। पुलिस अधिकारी ने बताया, मौत का कारण अभी पता नहीं है। यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत न तो रिंकू मजूमदार (Rinku Majumdar) की तरफ से दी गई है और न ही मृतक के परिवार के किसी सदस्य ने दी है। भाजपा की महिला इकाई की नेता रिंकू पिछले महीने एक निजी समारोह में घोष के साथ शादी करने के बाद सुर्खियों में आई थीं।