Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. West Bengal : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चलाई नाव, उनका ये अंदाज देख चौंके लोग

West Bengal : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चलाई नाव, उनका ये अंदाज देख चौंके लोग

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) एक बार फिर अलग अंदाज में दिखाई दी। इस बार उन्होंने नाव चला कर लोगों को हैरान कर दिया। बता दें कि सीएम ममता इन दिनों उत्तर 24 परगना के दौरे पर हैं। बुधवार को गांवों के दौरे के दौरान उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इछामती नदी (Ichamati River) में नाव का उद्घाटन किया। वहां वह लॉन्च के दौरान ड्राइवर की सीट पर अचानक बैठ गई और नाव चलाने लगीं। उनके इस अंदाज ने सभी को चौंका दिया।

पढ़ें :- TMC उम्मीदवार ‘इंडिया’ गठबंधन के पश्चिम बंगाल में सच्चे प्रतिनिधि, इस वजह से नहीं बन पाई बात : ​अभिषेक बनर्जी

ऐसा पहली बार नहीं जब ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) कुछ अलग करती दिखाई दे रही हैं। इससे पहले वह फुटबॉल (Football) खेलती भी दिखाई दी थीं। हालांकि उनका नाव चलाने का वीडियो वायरल हो चुका है।

Advertisement