Mamata Banerjee’s car accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) बुधवार को कार हादसे में चोटिल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब वे बैठक से लौट रहीं थी। लौटते समय ही ममता बनर्जी की कार में अचानक ब्रेक लगने से उनके माथे पर चोट आई है।
पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं
फिलहाल इस मामले में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) बुधवार को बर्धमान से बैठक से लौट रहीं थीं। इस दौरान कार ड्राईवर द्वारा अचानक ब्रेक लगा दी। कार की स्पीड तेज होने की वजह से ममता बनर्जी को चोट आ गई।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार का हुआ एक्सीडेंट, सिर में आई चोट #MamataBanerjee pic.twitter.com/IacfP9DcAu
— princy sahu (@princysahujst7) January 24, 2024
पढ़ें :- CNAP Service : अब 1 नवंबर से बिना Truecaller अनजान कॉल की होगी पहचान, आए दिन अनजान, फर्जी स्पैम कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड से मिलेगी राहत
प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक से लौटते समय हुआ ये हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में सार्वजनिक सेवा वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। पहले यहां उन्हे हेलीकॉप्टर से वापस लौटना था लेकिन मौसम की खराबी के चलते वे कार से ही कोलकाता के लिए रवाना हो गई। इसी दौरान उन्हें चोट आयी है।