कोलकाता। प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) ने मंगलवार विवादित बयान दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने बंगाल विधानसभा में कहा कि महाकुंभ अब ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाकुंभ में VVIPs को खास सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि आमलोगों को वहां भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने महाकुंभ में हुए भगदड़ पर भी भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि वहां भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
विनाशकाले विपरीत बुद्धि…
Video-पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का विवादित बयान, बोलीं-महाकुंभ बन गया है 'मृत्यु कुंभ' pic.twitter.com/gQu4rEmGnL— santosh singh (@SantoshGaharwar) February 18, 2025
ममता बनर्जी ने कहा कि यह ‘मृत्यु कुंभ’ है। उन्होंने कहा कि मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं लेकिन कोई योजना नहीं है। कितने लोग बरामद हुए हैं? अमीरों, वीआईपी लोगों के लिए 1 लाख रुपये तक के कैंप (टेंट) की व्यवस्था है। गरीबों के लिए कुंभ में कोई व्यवस्था नहीं है। मेले में भगदड़ की स्थिति आम है, लेकिन व्यवस्था करना महत्वपूर्ण है। आपने क्या योजना बनाई थी?
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
पश्चिम बंगाल विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बोलते हुए ममता बनर्जी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में कथित कुप्रबंधन के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की और कहा कि महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है। बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके विधायकों द्वारा उन पर “बांग्लादेशी कट्टरपंथियों के साथ मिलीभगत” का आरोप लगाने की शिकायत करेंगी।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भाजपा विधायकों को नफरत फैलाने और लोगों को विभाजित करने की अनुमति नहीं देती है। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि राज्य के कुछ इलाकों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां बढ़ रही हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। इस पर उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह उन पर बांग्लादेशी कट्टरपंथियों से संबंध होने के आरोपों को साबित करे। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी यह साबित करने में सक्षम हो जाती है तो वह इस्तीफा दे देंगी।