कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। आज उन्होंने वहां के भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। साथ ही, वो लगातार वहां की ममता सरकार को घुसपैठियों के मुद्दे पर घेर रहे हैं।
पढ़ें :- BJP Rajya Sabha Candidate List : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, नितिन नबीन का नाम भी शामिल
गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर सांसदों और विधायकों के साथ हुई बैठक की फोटो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। साथ ही लिखा, आज कोलकाता में बीजेपी के सांसदों, विधायकों के साथ आगामी चुनाव को लेकर बैठक की।
आज कोलकाता में @BJP4Bengal के सांसदों, विधायकों के साथ आगामी चुनाव को लेकर बैठक की।
स्वाधीनता संग्राम से लेकर धार्मिक पुनर्जागरण का केंद्र रहा पश्चिम बंगाल आज TMC की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण घुसपैठियों का अड्डा बन गया है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस विधानसभा चुनाव में… pic.twitter.com/l3XdzHtqcB
— Amit Shah (@AmitShah) December 31, 2025
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने टीएमसी पर बोला तीखा हमला, कहा- टीएमसी का मतलब टी से टार्चर, एम से मर्डर और सी से क्राइम
उन्होंने आगे लिखा, स्वाधीनता संग्राम से लेकर धार्मिक पुनर्जागरण का केंद्र रहा पश्चिम बंगाल आज TMC की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण घुसपैठियों का अड्डा बन गया है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश को घुसपैठिया मुक्त कराने के लिए भाजपा सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।