Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. क्या हो गया सीएम नीतीश कुमार को? महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद बजाने लगे ताली, देखें Viral Video

क्या हो गया सीएम नीतीश कुमार को? महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद बजाने लगे ताली, देखें Viral Video

By santosh singh 
Updated Date

पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) की पुण्यतिथि 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज गुरुवार को पूरे देश में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर पटना के गांधी घाट में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) सहित कई मंत्री भी वहां मौजूद थे, जिस समय दो मिनट का मौन रखा जाना था। उस समय ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar)  ताली बजाते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि है ‘मुख्यमंत्री जी का दिमाग खराब हो गया है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

सीएम नीतीश को ताली बजाता देखकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी कुछ क्षण के लिए भ्रमित हो गए। पहले उन्होंने भी ताली बजाने की कोशिश की, लेकिन तुरंत हाथ नीचे कर लिया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने मुख्यमंत्री को रोका।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

बता दें कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गांधी घाट पर पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सीएम नीतीश राजकीय समारोह में गांधी घाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रपिता के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित किया। सीएम नीतीश के अलावा महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री अशोक कुमार चौधरी उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान देश के शहीदों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

सीएम नीतीश को हुआ क्या?
विपक्ष द्वारा सीएम नीतीश के स्वास्थय को लेकर लगातार सवाल उठाया जा रहा है। वहीं, पिछले कुछ समय से सीएम नीतीश की क्रियाओं पर गौर करे तो यह कहना गलत नहीं होगा की उम्र अब उन पर हावी होने लगी है। पिछले दिनों प्रगति यात्रा के दौरान भी उनकी ऐसी कई वीडियो सामने आई थी, जिसमें वह जीविका दीदियों से बात करते हुए महिलाओं के कपड़े को लेकर अटपटा बयान देते नजर आए थे। वहीं, एक बात तो उन्होंने सदन के अंदर महिलाओं से जुड़ी आपत्तिजनक बात कही थी, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था।

Advertisement