भारतीय परंपरा में शादी को सात जन्मों का रिश्ता या बंधन माना जाता है। शादी के रिश्ते में आने वाली धूप छांव और सुख दुख में साथ साथ रहने का रिश्ता माना गया है। बदलते समय के साथ डिवॉर्स के मामलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। छोटी छोटी चीजों में रिश्तों को खत्म करने पर अमादा है।कुछ सालों से स्लीप डिवॉर्स का खूब चलन बढ़ा है। क्या आप जानते हैं क्या होता है स्लीप डिवॉर्स। तो चलिए जानते है।
पढ़ें :- पिता ने प्रेमी के साथ बेटी की शादी को किया इंकार, बेटी ने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने ही घर में करवा दी 1 करोड़ 20 लाख की डकैती
आमतौर पर तलाक का मतलब पति पत्नी कानूनी तौर से एक दूसरे से अलग अलग रहते है। लेकिन स्लीप डिवॉर्स में पति पत्नी एक घर में तो रहते लेकिन अलग अलग सोते है। अधिकतर घरों में पति पत्नी दोनो ही वर्किंग होते है।इन दोनों का वर्किंग आवर्स अलग-अलग हो सकता है।
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में चैन की नींद बेहद जरूरी है, लेकिन पार्टनर की कुछ हरकतों की वजह से नींद में खलल पड़ता है, जैसे देर रात तक लाइट जलाकर किताब पढ़ना या तेज खर्राटे लेना। ऐसे में में कपल्स सहमति से अलग अलग कमरे में सोने का फैसला लेते हैं। यानी साथ रहकर भी एक साथ नहीं सोना।
‘स्लीप डिवॉर्स’ को लाइफ लॉन्ग प्रोसेस के तौर पर न अपनाकर सिर्फ एक विकल्प की तरह आजमाया जाए तो रिश्ता प्रभावित नहीं होगा, बल्कि ये एक दूसरे को सुकून पहुंचाने का जरिया है। अगर आप प्लानिंग करके वीकेंड पर साथ सोते हैं और इंटीमेट होते हैं, तो दोनों के बीच कभी दूरियां नहीं आएंगी। जब पार्टनर अच्छी नींद लेगा तभी वो खुश रह पाएगा फिर आपसे रिश्ता भी बेहतर हो सकता है।
वहीं स्लीप डिवॉर्स से कई नुकसान होते है। पति पत्नी के बीच में दूरियां होने लगती है। वे कपल्स जो एक दूसरे से अलग सोते हैं। उनकी सेक्सुअल लाइफ भी डिस्टर्ब होने लगती है। धीरे धीरे उनका लगाव एक दूसरे के प्रति कम होने लगता है। इसका असर उनकी शादीशुदा जिंदगी पर भी दिखने लगता है।
पढ़ें :- "शादी किए बिना ही उसके साथ रहने और बच्चा पैदा करने का फैसला क्यों किया": लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
आपसी संपर्क खत्म होने से रिश्तों में भी खालीपन महसूस होने लगता है।दिनभर की दौड़भाग के बाद बेडरूम एक ऐसी जगह होती है। जहां कपल्स को कुछ वक्त एक दूसरे के साथ बिताने का मौका मिलता है। वे इस दौरान एक दूसरे से अपने अनुभव और बहुत सी बातें साझी कर पाते हैं। इसके चलते वे एक दूसरे से कनेक्टिड रह पाते हैं। अगर वे अलग अलग सोते हैं, तो उनके मध्य एक दूरी बढ़ने लगती है।