Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Wheelchair Video : सिंगर अलका याग्निक ने तोड़ी चुप्पी, फैंस की चिंता पर किया पोस्ट; लिखा- ‘मैं ठीक हूं’

Wheelchair Video : सिंगर अलका याग्निक ने तोड़ी चुप्पी, फैंस की चिंता पर किया पोस्ट; लिखा- ‘मैं ठीक हूं’

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक (Bollywood Singer Alka Yagnik) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर ले जाया जा रहा है। यह वीडियो उनके पद्म भूषण सम्मान लेने के बाद का है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की, जिसके बाद अब सिंगर ने खुद एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ हेल्थ अपडेट शेयर की है।

पढ़ें :- Box Office Collection : 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर-द मूवी' के सामने ढेर हुई 'हैवान', जानें शनिवार की कमाई

अलका ने दी हेल्थ अपडेट

60 साल की मशहूर सिंगर ने हाल ही में वायरल हो रहे अपने व्हीलचेयर वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि उनकी तबीयत ठीक है और वह तेजी से रिकवरी कर रही हैं। गुरुवार को जारी एक बयान में उन्होंने अपने चाहने वालों का धन्यवाद किया और कहा कि वीडियो को लेकर जो चिंता जताई जा रही है, वह समझ में आती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।


उन्होंने कहा कि ‘आप सभी के प्यार, चिंता और दुआओं के लिए धन्यवाद। मैंने उस वीडियो को लेकर लोगों की चिंता देखी है और मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और धीरे-धीरे बेहतर हो रही हूं। पद्म सम्मान समारोह के लंबे और यादगार दिन के बाद मैं काफी थक गई थी, इसलिए बाहर निकलते समय मैंने व्हीलचेयर की मदद ली।

अवॉर्ड के बाद किया था हेल्थ का खुलासा

समारोह के एक दिन बाद सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ जर्नी के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से वह स्वास्थ्य कारणों की वजह से पब्लिक इवेंट्स से दूर थीं, लेकिन अब धीरे-धीरे वापसी कर रही हैं। उन्होंने साल 2024 में खुलासा किया था कि उन्हें सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस नाम की एक दुर्लभ बीमारी है, जिसकी वजह से उन्हें लंबे समय तक पब्लिक लाइफ से दूर रहना पड़ा।

इन सितारों को मिला सम्मान

पढ़ें :- Viral : अखिलेश यादव, बोले-नाम बदलने वाले अब ‘प्रेस वार्ता’ का नाम बदलकर ‘प्रेस एकालाप’ कर दें, जब प्रेस को सवाल पूछने का अधिकार ही नहीं है

इस समारोह में कई बड़े नामों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें ममूटी और आर माधवन शामिल थे। वहीं दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को मिला सम्मान उनके भाई अरविंद शाह ने ग्रहण किया। इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कार दिए गए, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। अपने करियर में अलका याग्निक ने कई हिट गाने दिए हैं और वह देश की सबसे पसंदीदा प्लेबैक सिंगर्स में से एक रही हैं। उन्हें 2 नेशनल अवॉर्ड, 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड और कई अन्य सम्मान भी मिल चुके हैं।

Advertisement