गोंडा। बीजेपी के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) का मदरसे के बच्चों ने शुक्रवार को जोरदार स्वागत किया। बृजभूषण शरण सिंह पर जैसे ही मदरसे की बच्चों की नजर पड़ी तो शेर आया-शेर आया के नारे लगाने लगे। बृजभूषण शरण सिंह के स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने जाते समय नवाबगंज रास्ते में एक मदरसे के बच्चों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।
पढ़ें :- बृजभूषण सिंह का बाबा रामदेव पर तीखा हमला, बोले-आंदोलन की बात करने वाले मैदान में आएं, आज भी लोग भूले नहीं कि वे सलवार-सूट पहन कैसे भागे थे?
'शेर आया… शेर आया…'
मुस्लिम समाज के लोगों ने बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में लगाए नारे pic.twitter.com/XcP8fcXo06
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) August 21, 2026
पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा एलान, बोले- 2029 में जरूर लड़ूगा चुनाव, मुझे सांसद के रूप में देखना चाहती है जनता
बता दें कि पूर्व सांसद यौन उत्पीड़न के मामले में बरी होने के बाद से वह अपने गृह जिले गोंडा में हैं। इन दिनों बृजभूषण शरण सिंह क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान लोग पूर्व सांसद का जगह-जगह स्वागत करते नजर आए। बृजभूषण जब मुस्लिम बस्ती में पहुंचे तो वहां मदरसे के बच्चों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जोरदार नारे भी लगाए।
तीन अगस्त को दिल्ली की अदालत ने किया था बरी
महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले में गत तीन अगस्त को दिल्ली की अदालत से बरी होने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बृजभूषण शरण सिंह के छह अगस्त को पूर्व सांसद पहली बार अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचे थे। विशेष विमान से अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे से लेकर शहर के विभिन्न रास्तों पर बृजभूषण शरण सिंह के लिए स्वागत द्वार बनाए गए थे। समर्थकों ने जेसीबी मशीनों की मदद से उन पर फूल भी बरसाए थे। इस दौरान भी ‘शेर आया’ के नारे लगे थे।
महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पहली बार खुलकर बोले थे। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा था कि पहलवानों से जुड़ा मामला केवल ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ तक सीमित था और इससे अधिक कुछ नहीं था। गोंडा जिले के नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित ‘सत्यमेव जयते’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा था, ‘मैंने किसी की साड़ी खींचने का काम नहीं किया। मेडल पहनाते समय छुआ जाने (टच हो जाना) पर तूफान खड़ा कर दिया गया। मेरे खिलाफ लगाया गया आरोप राजनीति से प्रेरित है।’ उन्होंने कहा, ‘यदि मैं इस प्रकरण में झुक जाता तो मामला खत्म हो जाता, लेकिन मेरे किरदार का कत्ल हो जाता।’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद ने दावा किया था कि दुनिया में यौन उत्पीड़न के किसी मामले को लेकर इतना बड़ा आंदोलन कभी नहीं हुआ होगा।