Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हरियाणा के सीएम ने दिल्ली में यमुना का पानी पीया, तो केजरीवाल बोले- नायब सिंह सैनी ने पानी पीने का ढोंग किया…

हरियाणा के सीएम ने दिल्ली में यमुना का पानी पीया, तो केजरीवाल बोले- नायब सिंह सैनी ने पानी पीने का ढोंग किया…

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) बुधवार को दिल्ली के पल्ला गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने यमुना नदी के तट पर जाकर वहां से पानी पीया। अपने इस कदम के जरिए सैनी ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party chief Arvind Kejriwal) समेत उनकी पार्टी के नेताओं को उस आरोप का जवाब देने की कोशिश की, जिसमें उन्होंने हरियाणा भाजपा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। यमुना का पानी पीकर उन्होंने बताया कि पानी में जहर नहीं है।

पढ़ें :- IPL 2026 Prize Money List : आज विजेता-रनरअप से लेकर टॉप परफॉर्मर पर होगी पैसों की बरसात, जानें- किसको मिलेगी कितनी इनामी राशि

पहली बार में कुल्ला किया, दूसरी बार में पी लिया यमुना का पानी पीते हुए नायब सिंह सैनी का वीडियो सामने आया है, उसमें वो दिल्ली सीमा पर स्थित पल्ला गांव के यमुना तट पर नंगे पैर जाते हैं, और फिर एक हाथ में पानी लेकर उसे मुंह में भरते हैं। पहली बार में वे पानी को चखकर कुल्ला कर देते हैं, वहीं एकबार फिर पानी हाथ में लेते हैं और इस बार पानी को पी जाते हैं। इसके बाद वे एक बार फिर पानी में हाथ डाल दोनों हाथों को गीला करते हैं, फिर उस पानी के छींटे अपने ऊपर डाल लेते हैं। इसके बाद बाहर आने से पहले वे दोनों हाथों में पानी लेकर तीन बार नदी को अर्घ्य देते हैं और फिर यमुना को प्रणाम कर बाहर आ जाते हैं।

सैनी बोले- आतिशी नहीं आईं, कोई नया झूठ रच रही होंगी

यमुना का पानी पीने के बाद नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया हरियाणा की सीमा पर। आतिशी जी तो आईं नहीं। कोई नया झूठ रच रही होंगी। झूठ के पांव नहीं होते। इसलिए आप-दा का झूठ चल नहीं पा रहा। दिल्ली की देवतुल्य जनता इन फ़रेबियों को पहचान चुकी है। 5 फरवरी को आप-दा के फरेब काल का अंत निश्चित है। दिल्ली के लोग हरियाणा के कपूत केजरीवाल को सज़ा देंगे क्योंकि हमारा भाईचारा सदियों से मजबूत है।

आतिशी ने कहा था कि साथ चलते हैं इससे पहले बुधवार को इसी मसले पर दिल्ली की सीएम आतिशी (Delhi CM Atishi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हरियाणा के सीएम सैनी को टैग करते हुए लिखा था, ‘नायब सैनी जी मुझे पता चला है कि आप यमुना नदी के पल्ला घाट जा रहे हैं। मेरा आग्रह है कि आप और मैं साथ चलते हैं, मीडिया के साथियों को भी लेकर चलते हैं। सबके सामने अमोनिया की मात्रा को नापेंगे। सबको पता चलना चाहिए कि हरियाणा दिल्ली वालों को जहरीला पानी भेज रही है।’

पढ़ें :- भारत में Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro के फिर बढ़ने वाले हैं दाम, जानें- कितनी होगी नई कीमत

सैनी ने दिया था जवाब- आपका स्वागत है

फिर सैनी ने आतिशी को जवाब देते हुए लिखा था, ‘AAP-दा की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना (Chief Minister Atishi Marlena), पल्ला गांव के यमुना तट पर आपका स्वागत है। हरियाणा से दिल्ली आने वाले पानी में तो ज़हर (अमोनिया) नहीं है, लेकिन आप लोगों के दिमाग में जरूर जहर भरा हुआ है। कभी पानी की कमी के लिए, कभी पराली के धुएं के लिए तो कभी अपनी तमाम विफलताओं के लिए हमेशा आप हरियाणावासियों को ही कोसती रहती हैं।’

बता दें कि इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था, और इससे कई लोगों के मरने की आशंका जताई थी।

केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘लोगों को प्यासा मारने से बड़ा पाप नहीं होता। अपनी गंदी राजनीति के लिए बीजेपी दिल्ली वालों को प्यासा मारना चाहती है। हरियाणा से बीजेपी वाले पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं। अगर ये पानी दिल्ली वालों ने पी लिया तो कई लोग मर जाएंगे।’ ‘पानी में जहर मिलाकर भेजा जा रहा’ आगे केजरीवाल ने लिखा था, ‘क्या इस से घिनौना काम कोई हो सकता है? जो ज़हर पानी में मिलाकर भेजा जा रहा है, वो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में साफ़ भी नहीं हो सकता। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा के लिए कई इलाक़ों में पानी बंद करना पड़ रहा है। हमारी कोशिश है कि लोगों को कम से कम तकलीफ़ हो। बीजेपी वाले दिल्ली वालों की सामूहिक हत्या करना चाहते हैं। हम ये बिल्कुल नहीं होने देंगे।’

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया : अरविंद केजरीवाल

पढ़ें :- गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, सूर्या के घर बाहर जवान तैनात

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini)  ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। उन्होंने कहा कि जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों की जान के लिए ख़तरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर FIR करने की धमकी दी। जिस ज़हरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज़ नहीं होने दूंगा।

पढ़ें :- पूजा भट्ट ने बॉडीपेंट फोटोशूट विवाद पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं नहीं उतारे थे अपने पूरे कपड़े
Advertisement