सुलतानपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट (MP-MLA Magistrate) के न्यायालय में पेश हुए। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में चल रहे मानहानि केस (Defamation Case) में अपना बयान दर्ज कराया है। न्यायालय में पेश होने के बाद वापस लौटते समय अचानक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का काफिला गुप्तारगंज के विधायक नगर चौराहे पर रुक गया। वह सीधे रामचेत मोची (Ramchet Mochi) की दुकान पर पहुंच गए। उनसे हाल-चाल जाना।
पढ़ें :- PM मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, यात्रियों और बच्चों से बातचीत की, एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में हुए शामिल
इनका वर्तमान सुरक्षित और भविष्य खुशहाल बनाना ही हमारा लक्ष्य है : राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर मोची का काम करने वाले परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम इन मेहनतकश लोगों के अधिकारों के लिए लगातार लड़ रहे हैं, सड़क से संसद तक इनकी आवाज बुलंद कर रहे हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इनका वर्तमान सुरक्षित और भविष्य खुशहाल बनाना ही हमारा लक्ष्य है।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर मोची का काम करने वाले परिवार से मुलाकात की।
हम इन मेहनतकश लोगों के अधिकारों के लिए लगातार लड़ रहे हैं, सड़क से संसद तक इनकी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
पढ़ें :- आदर्श जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
इनका वर्तमान सुरक्षित और भविष्य खुशहाल बनाना ही हमारा लक्ष्य है।
— Congress (@INCIndia) July 26, 2024
राहुल ने मोची से पूछा- कैसे करते हो जूते-चप्पल की सिलाई
पढ़ें :- सपा किसी भी हालत में BJP को चुनौती देने की स्थिति में नहीं, अखिलेश यादव का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना 2047 तक सच होता नहीं दिखता: केशव मौर्य
राहुल ने मोची से पूछा कि किस तरीके से जूते-चप्पल की सिलाई करते हैं। इस पर उन्होंने सिलाई करके दिखाई। राहुल के दुकान पर आने से रामचेत की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह बोले कि हमारे काम को लोग नीचा समझते हैं, लेकिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आकर सम्मान बढ़ाने का कार्य किया। ऐसा और नेताओं ने अब तक नहीं किया।
जननायक @RahulGandhi जी ने मोची का काम करने वाले हुनरमंद और मेहनतकश परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
ऐसे करोड़ों परिवारों की खुशहाली के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।
इनके साथ हुए हर अन्याय को हराकर, इन्हें सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाना ही हमारा संकल्प है।
उत्तर… pic.twitter.com/mTVZnIZxAZ — Congress (@INCIndia) July 26, 2024
पढ़ें :- Teachers Day पर सचिन तेंदुलकर ने शुरू की अनोखी पहल अनोखी पहल, मिलेगी आगे बढ़ाने की आज़ादी
कोर्ट से बोले राहुल- मैं निर्दोष हूं
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट (MP-MLA Magistrate) के न्यायालय में पेश हुए। गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में चल रहे मानहानि केस (Defamation Case) में अपना बयान दर्ज कराया। मजिस्ट्रेट द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल बोले कि वह निर्दोष हैं। सस्ती लोकप्रियता के लिए व राजनीतिक द्वेष से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ये हुए सवाल-जवाब
परिवादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय (Santosh Pandey) ने बताया कि मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा (Magistrate Shubham Verma) ने राहुल से पहले हिंदी में पूछा कि मुकदमा क्यों चल रहा? इस इस वह बोले राजनीतिक कारणों से। फिर मजिस्ट्रेट ने पूछा कि जो मानहानि के आरोप हैं, उनके बारे में क्या कहना है? इस पर राहुल ने साफ कहा कि सब गलत है। सस्ती लोकप्रियता के लिए व राजनीतिक द्वेष से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।