Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. ‘जब चीनी सेना ने अजीत डोभाल को ले लिया था हिरासत में’, आईआईटी रुड़की में एनएसए का खुलासा

‘जब चीनी सेना ने अजीत डोभाल को ले लिया था हिरासत में’, आईआईटी रुड़की में एनएसए का खुलासा

By santosh singh 
Updated Date

रुड़की। आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) के दीक्षा समारोह में एनएसए अजीत डोभाल (NSA Ajit Doval) ने छात्रों से कहा कि उनके बीच आकर वे दुविधा में हैं कि वह उनसे क्या विचार साझा करें? ऐसे में वह अपने जीवन के कुछ संस्मरण उनके साथ साझा करना चाहते हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब सड़क-पुल से लेकर बड़े प्रोजेक्ट्स का होगा थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट

उन्होंने बताया कि इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट (Intelligence Department) को किन-किन खतरों का सामना करना पड़ता है? उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में सिक्किम में खुफिया मिशन (Intelligence Mission) पर काम करने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक बार उनकी खुफिया टीम (Intelligence Team) रास्ता भटक कर सीमा पार चली गई थी। चीनी सेना (Chinese Army) ने कुछ समय के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया था। बाद में उन्हें सुरक्षित छोड़ दिया गया था। लेकिन उस वक्त उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है।

Advertisement