Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. …जब भोजपुरी में किया गया विमान के यात्रियों का स्वागत, रउरा सब लोगन के अभिनंदन करत बानी जा

…जब भोजपुरी में किया गया विमान के यात्रियों का स्वागत, रउरा सब लोगन के अभिनंदन करत बानी जा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। इंडिगो विमान (indigo aircraft) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को यूपी, बिहार और भोजपुरी समझने वाले लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, इस विमान में सवार यात्रियों को भोजपुरी (Bhojpuri) में स्वागत किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये फ्लाइट पटना से दिल्ली जा रही थी।

पढ़ें :- CAA के तहत इस दिन से मिलने लगेगी नागरिकता, गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

इस दौरान फ्लाइट में सवार लोगों का भोजपुरी (Bhojpuri) में स्वागत और अभिनंदन किया गया। वहीं, भोजपुरी में फ्लाइट के अंदर अनाउंसमेंट पर बिहार और यूपी के लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। बता दें कि, दिवाली और छठ को लेकर लोग अपने घर वापस लौट रहे हैं।

पढ़ें :- आज अयोध्या में 200 पाकिस्तानियों के लिए विशेष समारोह का होगा आयोजन, जानिए कौन हैं ये लोग

इस दौरान भोजपुरी में फ्लाइट के अंदर स्वागत उनको काफी पसंद आ रहा है। फ्लाइट के अंदर क्रू मेंबर बोलता है कि ”आज थोड़ा हल्का लोड बा, छठ दिवाली के टाईम आ गई बा, वापस आवें में ज्यादा भीड़ रहता, जाए में कम। भोजपुरी समझ में आवता सब कोई के कि हिन्दी में ट्रांसलेशन करीं..भोजपुरी ठीक बा?” इस पर यात्री उन्हें भोजपुरी समझ आने का इशारा करते हैं।

इसके बाद वो कहते हैं कि, ‘बिहार में त बहुत भाषा बा, मगही, मैथिली, ठेठी, मगर हमरा के खाली भोजपुरी आवेला।’ इसी के साथ क्रू मेंबर कहते है कि ‘रउरा लोग के हमनी का एक परिवार के सदस्य समझी लेजा।’ यानी हम लोग आप सभी को एक ही परिवार का सदस्य समझते हैं।

Advertisement