मुंबई। एक सनकी आशिक (Obsessed lover) ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ह्रदय विदारक घटना को अंजाम दिया है। आशिक ने अपनी प्रेमिका के भाई की धारदार हथियार से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने युवक की शरीर पर 29 बार धारदार हथियार से हमला किया है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मात्र छह घंटे में ही हत्या खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुछ नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है। यह पूरी घटना महाराष्ट्र के पुणे जनपद के चंदननगर क्षेत्र में हुई है।
पढ़ें :- Uttarakhand Cabinet Expansion : उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार, भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में ली शपथ
पुणे जनपद के चंदननगर के आंबेडकर परिसर निवासी 18 वर्षीय लखन उर्फ सोन्य बालू सकट की मौसरी बहन का यश गायकवाड नामक युवक से प्रेम संबंध थे। लखन इसका विरोध करता था। कई इस बात को लेकर लखन और यश के बीच विवाद हो चुका था। शनिवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई थी। बहस को लेकर यश गुस्से में था। शनिवार रात को ही उसने लखन को फोन कर मामला खत्म करने के लिए ऑक्सीजन पार्क बुलाया था। लखन जब ऑक्सीजन पार्क पहुंचा तो दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। इसी दौरान यश ने अपने साथियों के साथ मिलकर लखन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलवारों ने 29 बारा लखन के शरीर पर हथियार से हमला किया। सूचना मिलते ही चंदननगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस को वहां शव नहीं मिला सिर्फ खून के निशान मिले। आनन-फानन में पुलिस ने कई अस्पतालों में संपर्क किया, तब पता चला कि लखन को एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस अस्पताल पहुंची तब तक लखन की मौत हो चुंकी।
पुलिस उपायुक्त सोमय मुंडे, सहायक आयुक्त प्रांजली सोनावणे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सीमा ढाकने ने टीम बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मात्र छह घंटों के अंदर ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त सोमय मुंडे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम 19 वर्षीय यश गायकवाड़, 20 वर्षीय प्रथमेश शंकर दारकू, 18 वर्षीय जानकीराम परशुराम वाघमारे, 19 वर्षीय महादेव पांडुरंग गंगासागरे, 19 वर्षीय बालाजी आनंद और 18 वर्षीय करण सरवदे है। इनके साथ ही कई नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी चंदननगर के रहने वाले है। सभी से पूछताछ की जा रही है।