मुंबई। शेयर बाजार (Share Market) में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद की तुलना में 295 अंक की तेजी के साथ 79771 के लेवल पर ओपन हुआ। तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी जोरदार तेजी के साथ 24308.75 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के चलते ग्लोबल मार्केट (Global Market) में तेजी का असर भारतीय बाजार (Indian Market) पर भी देखने को मिला है।
पढ़ें :- पिता के निधन के बाद लियोनेल मेसी का पहला भावुक संदेश, लिखा- पापा, अब नहीं जानता क्या करूंगा...?
ग्लोबल मार्केट में तेजी से उछला बाजार
पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) ने बुधवार को धमाकेदार शुरुआत की। BSE Sensex मंगलवार के अपने बंद 79,476.63 के लेवल से 295 अंक चढ़कर 79,771.82 के लेवल पर ओपन हुआ। जबकि NSE Nifty 24,213.30 के स्तर की तुलना में बढ़त लेते हुए 24,308.75 के स्तर पर खुला। बाजार में इस तेजी का असर प्री-ओपनिंग सेशन में भी दिखाई दिया था। जब सुबह 9.15 बजे पर शेयर मार्केट ओपन हुआ, तो BSE लार्जकैप के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। वहीं 8 शेयर ऐसे रहे, जिनकी शुरुआत लाल निशान पर हुई।
ट्रंप को लीड मिलने से बाजार बमबम
अमेरिका में होने वाली किसी भी हलचल का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिलता है, फिर चाहे बात चुनावों की हो, या फिर US Fed के फैसलों की। ऐसे में इलेक्शन रिजल्टस भी बाजार को प्रभावित कर सकता है। ग्लोबल ब्रोकरेज पहले से ही ये अनुमान जता रहे थे कि अगर चुनावी नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिलती है, तो भारतीय शेयर बाजार में रैली देखने को मिल सकती है। कुछ ऐसे ही संकेत चुनावी नतीजों के दौरान भी देखने को मिल रहे हैं। Donald Trump को मिली लीड के असर से शेयर बाजार ने भी जोरदार शुरुआत की है।
पढ़ें :- Former Chinese PM Zhu Rongji : चीन के पूर्व प्रधानमंत्री Zhu Rongji का निधन, कई महत्वपूर्ण बदलाव किए
गौरतलब है कि ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Emkey Global ने अमेरिकी चुनावों को लेकर जारी अपनी रिपोर्ट में अनुमान जाहिर करते हुए कहा है कि अगर इस इलेक्शन में ट्रंप जीतते हैं, तो फिर भारतीय बाजार में कुछ दिनों तक रैली देखने को मिल सकती है।
इन शेयरों में तूफानी तेजी
Share Market में तेजी के बीच HCL Tech Share (2.24%), Infy Share (2.03%), SunPharma Share (1.62%), Bajaj Finserv (1.28%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. मिडकैप कैटेगरी में शामिल Dixon Share (4.76%), RVNL Share (3.59%), IRCTC Share (3.44%) की उछाल के साथ ट्रेड करते नजर आए, तो वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल CCL Share (8.97%), Kaynes Share (6.14%) और NwtWeb Share (5.08%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।
डोनाल्ड ट्रंप 247 सीटों पर आगे
खबर लिखे जाने तक अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के रुझान बेहद रोमांचक होते नजर आ रहे थे। US Election काउंटिंग के बीच राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस जहां 210 सीटों पंर आगे चल रही थी, तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप 247 सीटों पर लीड बनाए हुए थे।
पढ़ें :- Surya Grahan 2026 Effect : सूर्य ग्रहण से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत,18 साल बाद सावन में सूर्य और चंद्र ग्रहण का संयोग
बाजार मंगलवार को अचानक था उछला
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 78,542 के लेवल पर ओपन हुआ था और कारोबार के दौरान 79,523.13 के लेवल तक उछला था। हालांकि, मार्केट क्लोज होने पर ये 694.39 अंक का तगड़ी बढ़त के साथ 79,476.63 के लेवल पर बंद हुआ था। इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 23,916.50 के लेवल पर खुलने के बाद अंत में 217.95 अंक की तेजी लेकर 24,213.30 के स्तर पर क्लोज हुआ था।