Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है, तो पूरा राष्ट्र बढ़ता है नई ऊंचाइयों की ओर : केशव प्रसाद मौर्य

जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है, तो पूरा राष्ट्र बढ़ता है नई ऊंचाइयों की ओर : केशव प्रसाद मौर्य

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित 7 कालिदास मार्ग पर बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (Uttar Pradesh State Rural Livelihood Mission) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदियों का स्वागत किया।

पढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग व UPMSCL के खिलाफ चल रही ईडी की जांच के चलते एसीएस अमित कुमार घोष पर गिरीगाज , योगी सरकार ने 10 आईएएस का किया तबादला

उप मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश से आयी स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदियों को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कर्तव्य पथ परेड (Kartavya Path Parade) में सम्मिलित होने के लिए हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया। साथ ही राष्ट्रीय पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। श्री मौर्य ने कहा कि जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है, तो पूरा राष्ट्र नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता है।

स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह की उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न जनपदों से चयनित 14 लखपति दीदियां भी साक्षी बनेंगी। यह अवसर ना केवल उनके जीवन यात्रा की कहानी को सम्मानित करता है, बल्कि प्रदेश की ग्रामीण महिलाशक्ति की आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल निर्देशन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाएं आज विभिन्न उद्यमों में लगकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में भागीदारी को लेकर लखपति दीदियों में गहरा उत्साह है।

इन 14 चयनित लखपति दीदियों के साथ उनके पति या एक सहयोगी भी दिल्ली यात्रा पर रवाना किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े दो विशेष प्रतिनिधि भी टीम के साथ गये हैं।  लखपति दीदियो को नई दिल्ली रवाना करने से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने लखपति दीदियों से संवाद करते हुये उनसे अनुभव व विचार साझा किये तथा उन्हें लखपति बनने पर सम्मान पत्र व अंगवस्त्र भेंट किया। लखपति दीदियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह दीदियां स्वंय सहायता समूहो की महिलाओ के लिये प्रेरणास्रोत हैं, इनसे प्रेरणा लेकर अन्य दीदियां भी लखपति दीदी की श्रेणी मे आने का प्रयास करेंगी। उन्होंने लखपति दीदियो के साथ यहाँ पर तिरंगा यात्रा भी निकाली।

पढ़ें :- हम अपनी राजनीतिक ताकत पहचान लें तो लाखों सरकारी नौकरियां सीधे निषाद-कश्यप समाज के नौजवानों के घरों में होंगी: संजय निषाद

14 अगस्त को ये महिलाएं दिल्ली में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भ्रमण करेंगी। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दीदियों की यात्रा, ठहराव एवं अन्य व्यवस्थाएं नियमानुसार और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करे उन्हे किसी प्रकार की परेशानी न होने पाये। श्री मौर्य ने कहा है कि इन दीदियों की यह भागीदारी नारी सशक्तिकरण, सामूहिक शक्ति और आत्मनिर्भर भारत की भावना को एक नई ऊंचाई देगी।लखपति दीदियों की इस समारोह मे ऐतिहासिक भागीदारी होगी।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश मे नारी सशक्तिकरण की नई उड़ान मिल रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रेरणास्पद महिलाओं को यह ऐतिहासिक सम्मान मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर समूहों की महिलाओं को देश के मंच पर पहचान मिल रही है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की जो दीदियाँ विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली के स्वतन्त्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिये गयी हैं, उनमे हरदोई से ममता जौहर,झांसी से निशा देवी,सुल्तानपुर से ललिता मौर्य, देवरिया से रेणु देवी,लखीमपुर खीरी से उमा देवी, रुचि वर्मा, व सुनीता देवी,फतेहपुर से कांति देवी व लक्ष्मी देवी,मिर्ज़ापुर से शशिबाला सोनकर, राखी कृष्णा सिंह,संत कबीर नगर से विंद्रावती देवी, व संतोषी देवी तथा सोनभद्र से निर्मला देवी हैं।

 

Advertisement