नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 28 मार्च को सबूत के साथ कोर्ट के सामने पूरे देश को बताएंगे कि इस कथित शराब घोटाले (Liquor Scam)का पैसा कहां गया?
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
So called शराब घोटाले का पैसा कहाँ है, इसका ख़ुलासा कल कोर्ट में करेंगे CM अरविंद केजरीवाल। https://t.co/RCFIANbng6
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 27, 2024
सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने कहा आपके सीएम ने जेल से एक पत्र लिखा था, कि दिल्ली वासियों की सीवर और पानी की समस्याओं का समाधान किया जाए। इसमें क्या गलत किया? इस बात पर भी केंद्र सरकार ने आप के सीएम पर केस कर दिया है। क्या ये लोग दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं? क्या ये चाहते हैं लोग समस्याओं से जूझते रहें? अरविंद केजरीवाल इस बात को लेकर बहुत परेशान हैं। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। लेकिन वे आपके साथ हैं। वह दिल्ली के लोगों के लिए चिंतित हैं। हम पूछना चाहते हैं कि शराब घोटाले का पैसा कहां है? छापे में एक पैसा नहीं मिला। हमें पैसे का सबूत दिया जाए। पैसे का सबूत क्यों नहीं दिया जा रहा है?
पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन
हमारे घर से सिर्फ 73 हजार रुपये बरामद
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि हमारे आवास पर ईडी की छापेमारी में उन्होंने सिर्फ 73,000 रुपये ही बरामद किए थे। केजरीवाल देशभक्त , निडर और साहसी व्यक्ति हैं। उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करना। उन्होंने कहा है, मेरा शरीर जेल में है, लेकिन आत्मा आप सबके बीच है। आंखें बंद करो तो मुझे अपने आस पास ही महसूस करोगे।