मुंबई। भारत का सबसे प्रतिष्ठित ज्ञान-आधारित क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) एक बार फिर अपने नए सीज़न के साथ भव्य वापसी के लिए तैयार है। इस बार भी शो की मेज़बानी महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) करेंगे। इस नए सीजन की शुरुआत करते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ने एक नया और प्रेरणादायक कैंपेन लॉन्च किया है ‘जहां अकल है, वहां अकड़ है’।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
शो का 11 अगस्त को प्रीमियर है ,सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर प्रसारित किया जाएगा। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) को 25 साल पूरे हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने साल 2000 में केबीसी के साथ अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि केबीसी का पहला एपिसोड 3 जुलाई 2000 को स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था। अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी के अगले सीजन की तैयारियों में व्यस्त हैं।