Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US-इजरायल और ईरान की लड़ाई में भारत किसके साथ? PM मोदी ने अपने बयान से कर दिया साफ

US-इजरायल और ईरान की लड़ाई में भारत किसके साथ? PM मोदी ने अपने बयान से कर दिया साफ

By Abhimanyu 
Updated Date

Middle East War Update : यूएस-इजरायल की ओर से ईरान पर किए हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट भयंकर युद्ध के चपेट में हैं। इस हमले के बाद भारत में सत्ता पक्ष और विपक्ष में साफ मतभेद देखने को मिल रहा है। एकतरफ जहां विपक्ष ने खुले तौर पर ईरान पर हमले की आलोचना की है तो दूसरी तरफ पीएम मोदी ने इशारों में ईरान की जवाबी कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है।

पढ़ें :- युद्धग्रस्त ईरान की मदद के लिए आगे आए कश्मीरी : बर्तन, जेवर, मवेशी और सैलरी देकर इकट्ठा किया चंदा

दरअसल, यूएस-इजरायल के हमलों ने ईरान में बड़ी तबाही मचाई है, जिसमें सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों (जैसे बहरीन, कतर, यूएई, कुवैत, साउदी अरब) को निशाना बना रहा है। वह इन देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को नष्ट करके अमेरिका पर दबाव बनाना चाहता है, क्योंकि वह सीधे तौर पर अमेरिका की धरती पर हमला करने में असमर्थ है।

पीएम मोदी ने की यूएई और इजरायल पर हमलों की निंदा

मिडिल ईस्ट में भयानक युद्ध के बीच पीएम मोदी ने UAE के प्रेसिडेंट और इजरायल के प्रधानमंत्री से बात की है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘UAE के प्रेसिडेंट, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से बात की। UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।’

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘मौजूदा इलाके के हालात पर बात करने के लिए PM बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात हुई। हाल के घटनाक्रम पर भारत की चिंताएं बताईं और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। भारत ने लड़ाई जल्द खत्म करने की ज़रूरत दोहराई।’

Advertisement