Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में ऐसी नौबत क्यों आ गई कि प्रदेश सरकार को ‘महंगाई राहत कैंप’ लगाने पड़ रहे, राजस्थान में बोलीं प्रियंका गांधी

देश में ऐसी नौबत क्यों आ गई कि प्रदेश सरकार को ‘महंगाई राहत कैंप’ लगाने पड़ रहे, राजस्थान में बोलीं प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan assembly elections)  को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) राजस्थान के टोंक में आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में जनता ही भगवान होती है। जनता सर्वोपरि है। यही हमारे देश की राजनीतिक परम्परा रही है। गांधी जी कहते थे कि जब तक हम इस देश के हर इंसान की आंखों के आंसू नहीं पोछ देते, हमारा काम पूरा नहीं हुआ। आज राजस्थान सरकार भी गांधी जी की दिखाई राह पर आगे बढ़ रही है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने कहा, जब हम कहते हैं कि ‘जनता जनार्दन है’, तो इस बात को समझना जनता और नेता दोनों के लिए जरूरी है। जब सत्ता मिल जाती है तो महत्वाकांक्षाएं आगे हो जाती हैं और वो भूल जाते हैं कि हमें सत्ता में लाया कौन? लेकिन जनता को हमेशा ये बात याद रखनी चाहिए कि सत्ता देने वाले आप हैं। उन्होंने कहा, राजस्थान सरकार अपनी योजनाओं के जरिए जो भी आपको दे रही है, वह आपका हक है। जब आप महंगाई से जूझ रहे थे, तो प्रधानमंत्री किस लिए थे? देश में इतनी महंगाई क्यों बढ़ गई? देश में ऐसी नौबत क्यों आ गई कि प्रदेश सरकार को ‘महंगाई राहत कैंप’ लगाने पड़ रहे हैं।

इसके साथ ही कहा, हिमाचल प्रदेश में भीषण आपदा आई, जनता ने बहुत नुकसान झेला। लेकिन PM मोदी के मित्र अडानी ने किसानों के सेब के दाम घटा दिए और सीमेंट के दाम बढ़ा दिए। इस देश की संपत्ति आपकी थी, जिसे अडानी को दे दिया गया। एक तरफ उद्योगपति मित्रों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ हो रहा है, दूसरी तरफ मोदी सरकार आपकी पुरानी पेंशन और रोजगार छीन रही है।

उन्होंने कहा, आज सुबह मैंने देखा कि बारिश आई और G-20 सम्मेलन की जगह पर पानी भर गया। मेरे मन में एक बात आई कि शायद जनता की बात भगवान ने कही है-अपना अहंकार कम करो। इस देश ने तुम्हें नेता बनाया है, देश को आगे रखो और जनता को सर्वोपरि बनाओ। प्रियंका गांधी ने कहा, जब PM मोदी अपने धनवान मित्रों को सरकार की सारी कंपनियां सौंप देते हैं, तो सबसे ज्यादा नुकसान जनता उठाती है। आज राजस्थान में पुरानी पेंशन मिल रही है। इंदिरा रसोई योजना, स्मार्टफोन योजना, चिरंजीवी जैसी लाभकारी योजनाएं राज्य में चल रही हैं। जिस सरकार की नियत सही होती है, वो जनता की भलाई के लिए पैसा खर्च करती है, जैसा गहलोत जी की सरकार कर रही है।

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम
Advertisement