अक्सर लोगों का मानना है की आपको अपने स्किन टोन के अनुसार ही कपड़ा पहनना चाहिए, ऐसा करने से आपका लुक बेहद सुंदर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की ऐसा क्यो कहा जाता है ? अगर नही तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज इसमें हम आपको बताएँगे अपने स्किन टोन का पता कैसे लगाएं। क्योंकि बहुत से लोगों को आज भी ये नहीं पता है कि आखिर उनकी स्किन टोन है क्या ?
पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?
क्या स्किन टोन के हिसाब से कपड़े पहनना जरूरी ?
इस बात पर सबसे पहला सवाल यही आता है क्या स्किन टोन के हिसाब से कपड़े पहनना सही है ? स्किन टोन को फॉलो करके कपड़े पहनना काफी अच्छा है, लेकिन ये जरूरी नहीं होता। स्किन टोन रूल को फॉलो करने से बस आपका चेहरा और फ्रेश और खिला-खिला दिख सकता है। सही रंग का आउटफिट आपके पूरे लुक को बेलेंस रखने में मदद करता है। अगर आप अपने कपड़े का चुनाव स्किन टोन से करेंगे तो आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।
ऐसे करें स्किन टोन की पहचान
पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
सबसे पहले ये समझ लें कि स्किन टोन तीन प्रकार की होती है। स्किन टोन पहचानने के लिए आप अपनी कलाई की नसों को देखें।कूल स्किन टोन वालों के लिएयदि आपकी स्किन टोन कूल है तो आपपर ब्लू, पिंक, पर्पल, सिल्वर, ग्रे रंग के आउटफिट खूब जचेंगे।वॉर्म स्किन टोन वाले लोगों की कलाई की नसें हरी दिखती हैं। आपकी नसें नीली या बैंगनी दिखती हैं, तो आपकी स्किन टोन कूल है।वहीं जिन लोगों की कलाई की नसें हरे और नीले दोनों रंग की दिखती हैं, तो मतलब साफ है कि आप आप न्यूट्रल स्किन टोन में आते हैं।
यहां हम आपको ये भी बताएंगे कि किस स्किन टोन पर कैसा आउटफिट जचता है।
कूल स्किन टोन वालों के लिए
यदि आपकी स्किन टोन कूल है तो आपपर ब्लू, पिंक, पर्पल, सिल्वर, ग्रे रंग के आउटफिट खूब जचेंगे। कूल स्किन टोन वाले लोगों को बहुत ज्यादा ब्राइट रंग की आउटफिट से बचकर रहना चाहिए।
पढ़ें :- स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो आप घर पर इस सब्जी से तैयार करें फेस मास्क
वार्म स्किन टोन वालों के लिए
यदि आपकी स्किन टोन वॉर्म है, तो आपपर ऑलिव, मरून, ब्राउन, गोल्डन, पीच रंग खूब जचेंगे। अगर आप नहीं चाहते कि आपका लुक खराब दिखे तो बहुत ज्यादा फीके रंगों से दूर रहें। फीके रंग आपका लुक बिगाड़ देंगे।
न्यूट्रल स्किन टोन वालों के लिए
इस स्किन टोन वाले लोगों को ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि इन पर हर रंग जचता है। इस स्किन टोन वाले लोग न्यूड से लेकर ब्राइट रंग तक कैरी कर सकते हैं। इसे वो अपने हिसाब से स्टाइल भी कर सकते हैं।
पढ़ें :- Eye Care Tips : आंखों को आराम देने के लिए ये नियम है आसान , जानें इसे अपनाने के फायदे