Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजम खान से जेल में मिलने पहुंची पत्नी तंजीम फातिमा , स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

आजम खान से जेल में मिलने पहुंची पत्नी तंजीम फातिमा , स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

रामपुर। रामपुर की जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने के लिए उनकी पत्नी तंजीम फातिमा पहुंचीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने आजम खान की सेहत की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि, आजम खान की तबीयत पहले जैसे ही है। उम्र और लगातार इलाज के कारण उनकी सेहत को लेकर चिंता बनी रहती है। हालांकि, इस मुलाकात के दौन और किन मुद्दों पर बातें हुईं वो स्पष्ट नहीं हो सका।

पढ़ें :- भड़काऊ भाषण मामले में आजम खान को MP-MLA कोर्ट ने किया बरी, 2019 के लोकसभा चुनाव का था मामला

तंजीम फातिमा की तरफ से कहा गया कि, परिवार के लोग उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। न्यायालय पर उन्होंने पूरा भरोसा है और उनकी जीत होगी। साथ ही कहा, हम कानून प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ते रहेंगे। आजम खान और अब्दुल्ला आजम रामपुर की जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

 

 

पढ़ें :- Rampur News : कैदी वाहन में बैठने से आजम खान का इनकार, मची अफरा-तफरी, कहा- बोलेरो उपलब्ध कराओ...कोर्ट में है पेशी
Advertisement