Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देंगे इस्तीफा? CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने आंदोलन की तारीख और जगह का किया ऐलान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देंगे इस्तीफा? CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने आंदोलन की तारीख और जगह का किया ऐलान

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। द इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express) की खबर सामने आने बाद निशाने पर आए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) से इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़ा ऐलान किया है। सीईसी (CEC) के इस्तीफा नहीं देने की स्थिति में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके (CJP chief Abhijit Deepke) ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। दीपके ने बीते गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनसे 48 घंटे में इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने आज एक्स पर ट्वीट कर तारीख और जगह का भी ऐलान कर दिया है।

पढ़ें :- अब असदुद्दीन ओवैसी भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा

दीपके ने लिखा कि अगर ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं तो CJP 2 अक्टूबर को मुंबई से अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा। इसे भारत भर के शहरों तक ले जाएगा। आइए, इस गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) पर लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लें।

‘इलेक्शन कमीशन ठीक करो’

गुरुवार को सीजेपी (CJP)  ने “इलेक्शन कमीशन ठीक करो” अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि यह अभियान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रारूप मतदाता सूची से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए जाने के मुद्दे पर केंद्रित होगा। दीपके ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में धांधली की गई है और नागरिकों से मतदान का अधिकार छीना जा रहा है।

जंतर-मंतर 2.O

दीपके ने कहा,कि अगर ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं तो हम दिल्ली में प्रदर्शन करने से पहले राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सीईसी इस्तीफा नहीं देते हैं तो निश्चित रूप से ‘जंतर-मंतर 2.0’ होगा। सीजेपी (CJP) ने कहा कि यदि सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो पार्टी राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगी और इसके बाद दिल्ली में अनिश्चितकालीन धरना देगी।

पढ़ें :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पड़ा भारी, आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में
Advertisement