अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Seat) से किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma) चुनाव लड़ने जा रहे हैं और आप उन्हें जानते हैं। 40 साल से वह अमेठी के मुद्दों से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि हम मिलकर लड़ेंगे और किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma) की जीत सुनिश्चित करेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अमेठी कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा धनबल से चुनाव लड़ती है। हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे।
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे : प्रियंका
अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा (Congress candidate KL Sharma) के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं। हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे। अब मौका आ गया है कि हम सब इस पूरे देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति वापस चाहते हैं। ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।
किशोरी लाल शर्मा (Kishori Lal Sharma) से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल (Kishori Lal ) को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल (Kishori Lal ) की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा। ढेर सारी शुभकामनायें।
पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि मैं जल्दी में हूं क्योंकि मुझे ‘भइया’ (राहुल गांधी) के नामांकन दाखिल करने में शामिल होने के लिए रायबरेली जाना है।