First phase voting percentage in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसमें 18 जिलों की 121 सीटों के लिए लोगों ने वोट डाले। इसके साथ ही इन सीटों पर उतरे 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। हालांकि, मतदान को लेकर मतदाताओं में जो उत्साह देखने को मिला है, उससे साफ संकेत मिल गए हैं कि राज्य में सरकार बदलने वाली है।
पढ़ें :- पटना गांधी मैदान में ईद पर नीतीश की जगह पहुंचे बेटे निशांत कुमार, पहली बार सीएम की गैर-मौजूदगी
दरअसल, बिहार चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69 प्रतिशत मतदान हुआ है, जोकि पिछले विधानसभा चुनाव में हुए मतदान से करीब साढ़े आठ फीसदी मतदान ज्यादा है। इस बार राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। साल 2020 के चुनाव में पहले चरण में 71 सीटों पर 56.1 फीसदी वोटिंग हुई थी। मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी ने बिहार में बदलाव के संकेत दिये हैं और सियासी हलचल पैदा कर दी है। देश में जब-जब ज्यादा मतदान हुए हैं, उससे संकेत मिले हैं कि जनता बदलाव चाहती है। यानी सरकार बदल रही हैं। हालांकि, हर बार ऐसा नहीं होता है।
किस जिले में हुआ कितना मतदान
मुजफ़्फरपुर- 70.96 फीसदी
समस्तीपुर- 70.63 फीसदी
पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार
मधेपुरा- 67.21 फीसदी
वैशाली- 67.37 फीसदी
सहरसा- 66.84 फीसदी
खगड़िया- 66.36 फीसदी
लखीसराय- 65.05 फीसदी
पढ़ें :- अनंत सिंह का राजनीति से संन्यास, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद बोले- जब नीतीश सीएम नहीं तो फिर विधायक बने रहने का क्या मतलब?
मुंगेर- 60.40 फीसदी
सीवान- 60.31 फ़ीसदी
नालंदा- 58.91 फीसदी
पटना- 57.93 फीसदी
बेगूसराय- 69.27 फीसदी
भोजपुर- 58.27 फीसदी
पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा
बक्सर- 61.39 फीसदी
दरभंगा- 62.84 फीसदी
गोपालगंज- 66.58 फीसदी
सारण- 63.05 फीसदी
शेखपुरा- 61.73 फीसदी