LPG Price Hike : ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत में आम आदमी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। रविवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 kg) के दाम में 29 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है। जिसका असर सीधा आम आदमी की रसोई पर पड़ने वाला है। जिसको लेकर यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 10 मिनट में कर सकते हैं तबाह, खामेनेई का पलटवार
अखिलेश यादव ने घरेलू गैस की कीमत बढ़ने की खबर साझा करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ भाजपा से अब तो, हर आस गई टूट…” बता दें कि तीन महीने में यह दूसरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर में बढ़ोत्तरी है। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। घरेलू LPG के अलावा, रविवार (7 जून, 2026) को कमर्शियल LPG और 5-kg FTL की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। इन दोनों तरह के सिलेंडरों की कीमतों में कई बार हुई बढ़ोतरी के बाद कुल मिलाकर क्रमशः ₹1,345 और ₹323 प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है।
रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ
भाजपा से अब तो, हर आस गई टूट pic.twitter.com/cD6bjYTIug— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 7, 2026
पढ़ें :- LPG Price Hike : दिवाली से पहले महंगाई का लगा झटका! LPG सिलेंडर के दाम बढ़े
तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब कीमतें बढ़ाई गई हैं क्योंकि सरकारी ईंधन कंपनियां वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से जूझ रही हैं। इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से घरेलू LPG बिक्री पर हुए नुकसान की सिर्फ़ आंशिक भरपाई ही हो पाई है।