Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बग़ैर अपने संगठन को मजबूत किए, बिना जिलाध्यक्षों को अहमियत दिए, सत्ता में मजबूती से वापसी नहीं कर सकते: खरगे

बग़ैर अपने संगठन को मजबूत किए, बिना जिलाध्यक्षों को अहमियत दिए, सत्ता में मजबूती से वापसी नहीं कर सकते: खरगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा और मध्य प्रदेश के जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा अपने संबोधन में कहा कि, वर्ष 2025 को हमने संगठन सृजन का साल घोषित किया है। जिला अध्यक्ष कांग्रेस संगठन में सबसे मजबूत कड़ी होता है। राज्य में सरकार चुननी हो, तो विधान सभाओं में उम्मीदवार को जीताने में उनकी अहम भूमिका होती है। देश में सरकार बनानी हो तो लोक सभा जीतने के लिए आपके समर्थन की जरूरत होती है। जिला अध्यक्ष अपने नीचे ब्लॉक कमेटी बनाता है। मंडल और बूथ कमेटी बनाता है। आप जब ये कमिटियां बनाए, तो इस बात का खास ध्यान रखें कि ये सभी लोग पार्टी के वफ़ादार हो, मेहनती हो।

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

उन्होंने आगे कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात, वो कांग्रेस पार्टी की ideology से हिले नहीं। कोई उन्हें प्रलोभन भी दे, तो भी उनकी loyalty कांग्रेस के लिए ही रहे, ऐसे लोग चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने देश पर लंबे समय तक शासन अपने मजबूत संगठन की वजह से किया। मंत्रियों के लिए तब जरूरी होता था कि जिले में जाए, तो सबसे पहले जिला अध्यक्ष से संपर्क करना होता था। जिला कार्यालय में जाना होता था। बीच में इस परंपरा में थोड़ा बदलाव आ गया। मंत्री लोग अपने चहेते लोगों को जिला अध्यक्ष बनाने लगे। योग्यता और विचारधारा को नज़रअंदाज़ किया जाने लगा। राहुल जी ने और मैंने यह अनुभव किया कि हम बग़ैर अपने संगठन को मजबूत किए, बिना जिला अध्यक्षों को अहमियत दिए, सत्ता में मजबूती से वापसी नहीं कर सकते।

हमें कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनता के बीच रहना है। हमें ऐसे तरीके ढूंढने होंगे जिससे लोग हमसे जुड़े। हमारी विचारधारा का समर्थन करे। तभी हमारी ताक़त ज़मीनी स्तर पर बढ़ेगी। हमें अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल हमेशा बढ़ाते रहना है। उन्हें सम्मान दीजिए। उनके सुख-दुख में शामिल होइए तो आपकी ताक़त अपने आप बढ़ जाएगी। 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में हम केवल 8 सीटों से हारे थे। अगर हमें इन 8 सीटों पर 22,779 वोट और मिल जाते तो आज हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होती। मध्य प्रदेश में भी 2023 में क़रीब 27 ऐसी सीटें हैं जहां पर वोट चोरी हुई है, ऐसा मुझे बताया गया है। 7 महीने में सिर्फ 4 लाख वोट बढ़े, वहीं 2 महीने में 16 लाख वोट बढ़े।

खरगे ने आगे कहा, राहुल गांधी जी ने अपनी Detailed Presentation में बताया कि किस तरह से एक साज़िश के द्वारा STRATEGIC ढंग से कर्नाटक की MAHADEVAPURA सीट पर वोट चोरी हुई। 6 महीनों की Research से हमें ये सब पता चला। चुनाव आयोग ने पहले तो कोई जवाब नहीं दिया। अब पूरा देश इसे समझ रहा है। बिहार में SIR पर भाजपा सरकार और ECI के Narrative को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। विपक्ष चाहता था, संसद चले। जनता के जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो। लेकिन बीजेपी सरकार नहीं चाहती थी, SIR, वोट चोरी, जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो। बीजेपी आगे भी SIR जैसी योजना से हमारे लोगों के वोट काटेगी। जिला अध्यक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हमे पूरे 5 साल सावधान रहना होगा। अपनी वोटर लिस्ट की intensive जांच करते रहना होगा ताकि अगर बीजेपी के लोग या BLOs हमारे लोग के नाम काटे तो हम उन्हें तुरंत पकड़ ले। हमे लोगों को बताना होगा कि इस देश में सभी को वोट का अधिकार (Universal Adult Franchise) कांग्रेस की देन है। राजीव गांधी ने वोट की उम्र 21 से घटाकर 18 साल की ताकि युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाई जा सके।

उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी जी वोट चोरी के मुद्दे पर ही बिहार में “वोटर अधिकार यात्रा” कर रहे है। लाखों लोग उनकी यात्रा से जुड़ रहे है। लेकिन प्रधानमंत्री लोगों को गुमराह करने के लिए घुसपैठियों की बात कर रहे हैं। बीजेपी वोट चोरी के बाद अब सत्ता चोरी में लगी है। उन्होंने संसद के आख़री दिन संविधान संशोधन समेत 3 नए बिल लेकर आए। जबकि उनके पास दो तिहाई बहुमत है ही नहीं।

पढ़ें :- CJI सूर्यकांत का दो टूक आदेश, बोले-मंदिर का पैसा भगवान का है, घाटे में डूबे बैंकों के लिए नहीं हो सकता इस्तेमाल
Advertisement