Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बड़नगर-बदनावर नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर महिलाओं और बच्चों से मारपीट

बड़नगर-बदनावर नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर महिलाओं और बच्चों से मारपीट

By Shital Kumar 
Updated Date

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन, बदनावर नए टोल का शुभारंभ हुए दो दिन ही हुए है और यहां के संचालक और कर्मचारी वाहन चालक और उनके परिजनों से मारपीट कर रुपये वसूल रहे हैं. बताया जाता है कि वाहन चालक और टोल कर्मचारियों का विवाद किसी बात को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया. इस घटना के दौरान ग़ुस्साए टोल के कर्मचारी और संचालकों ने वाहन चालक और उसके साथ गाड़ी में बैठे लोगों और महिलाओं के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी.

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

वीडियो में टोल कर्मी महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस मामले में वाहन चालक और उसके परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. इस पूरे मामले को लेकर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि भले ही फरियादी अभी हमारे पास नहीं पहुंचे हों, लेकिन इस वीडियो के आधार पर दोषियों के खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी कांग्रेस नेता हेमंत सिंह चौहान ने इस घटना का वीडियो शेयर किया और लिखा, “बड़नगर, उज्जैन टोल रोड पर महिलाओं, बच्चों और परिवार जन के साथ टोल कर्मी ने दादा पहलवानी कर मारपीट की. 10 अप्रैल को सड़क परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतमाला परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के बड़नगर-बदनावर नेशनल हाईवे का लोकार्पण किया था. इस मार्ग पर दो दिनों पहले ही टोल की शुरुआत हुई है

Advertisement