Women’s T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम पहुंच चुकी है। सोमवार को ग्रुप बी में उसने आयरलैंड के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
पढ़ें :- स्कॉटलैंड की टीम पहली बार खेलेगी महिला टी20 वर्ल्ड कप; श्रीलंका ने UAE को हराकर किया क्वालिफाई
बताया जा रहा है कि सेमीफाइनल में उसका मुकाबला चौंपियन ऑस्ट्रेलिया से होना तय माना जा रहा है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है। इसका फैसला आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। बता दें कि, टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने वाली टीम का मुकाबला ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा।
ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर काबिज है। उसे शीर्ष से कोई नहीं हटा सकता। ऑस्ट्रेलिया के चार मैच में आठ हैं। ग्रुप ए में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम बाहर हो चुकी है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है, लेकिन दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया को पीछे नहीं छोड़ सकती हैं।
सेमीफाइनल में संभावित मुकाबला
तारीख | टीमें | जगह |
23 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत | केप टाउन |
24 फरवरी | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड/दक्षिण अफ्रीका | केप टाउन |
पढ़ें :- रामलला के दरबार में लखनऊ सुपरजाएंटस के कोच जस्टिन लैंगर हुए राममय, टीम ने किए दर्शन