Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 358 रन का लक्ष्य, डिकॉक और डुसेन ने लगाया शतक

World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 358 रन का लक्ष्य, डिकॉक और डुसेन ने लगाया शतक

By संतोष सिंह 
Updated Date

World Cup 2023 : विश्व कप का 32वां मैच न्यूजीलैंड व दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड को कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट पर 357 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 358 रन का लक्ष्य मिला है।

पढ़ें :- Amul Team Sponsor : टी20 वर्ल्ड कप में इस देश की जर्सी पर दिखेगा अमूल, जानिए किस टीम ने बनाया अपना स्पॉन्सर

अफ्रीकी टीम के लिए ओपनर क्विंटन डिकॉक और हेनरिच क्लासेन ने शतकीय पारी खेली। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए। डिकॉक ने 116 गेंद पर 114 रन की पारी खेली। डुसेन ने अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, डिकॉक ने 10 चौके और तीन छक्के उड़ाए। डेविड मिलर ने 30 गेंद पर 53 रन बना दिए। उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 24 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन सात गेंद पर 15 और एडेन मार्करम एक गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दो विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement