Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. World Fisheries Day : प्राणि उद्यान के तितली पार्क के तालाब में मच्छरों का लार्वा खाने वाली गम्बूशिया मछली को किया प्रवाहित,जलीय पौधे अमेजन का रोपण

World Fisheries Day : प्राणि उद्यान के तितली पार्क के तालाब में मच्छरों का लार्वा खाने वाली गम्बूशिया मछली को किया प्रवाहित,जलीय पौधे अमेजन का रोपण

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ में शनिवार को विश्व मत्स्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक, प्राणि उद्यान, लखनऊ संजय कुमार बिश्वात, क्षेत्रीय वनाधिकारी, प्राणि उद्यान मुकेश चन्द्र काण्डपाल, शिक्षा अधिकारी, प्राणि उद्यान अभिषेक दुबे उपस्थित रहे।

पढ़ें :- भारत के युवाओं के योग्य योजक के रूप में प्रधानमंत्री जी हम सबके बीच हैं, जिन्होंने Skill India महाअभियान का किया था शुभारंभ: सीएम योगी

मत्स्य दिवस के अवसर पर निदेशक के तरफ से प्राणि उद्यान के तितली पार्क में स्थित तालाब में मच्छरों का लार्वा खाने वाली गम्बूशिया मछली को प्रवाहित किया गया, साथ ही तालाब में जलीय विषाक्त तत्वों को नष्ट करने की क्षमता रखने वाले जलीय पौधे अमेजन का रोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल प्रदूषण को समाप्त करने के लिए जलीय पौधों की उपयोगिता होती है। मछली घर पर दर्शकों छात्र-छात्राओं और मछली के प्रति कार्य दिखाने वालों के लिए मत्स्य बीमारी जागरूकता कार्यक्रम के लिए एक स्टाल लगाया गया। इस दौरान एक पम्पलेट भी बांटा गया, जिसमें घरों में एक्वेरियम में पलने वाली मछलियों को होने वाली बीमारियों की पहचान करना और उनको उपचारित करने का तरीका बताया गया। मछली घर के संचालक इन्द्रमणि राजा ने इस दौरान दर्शकों को मछली की जानकारी दी ओर घर में उपस्थित सामग्री से उपचान का तरीका भी बताया गया।

Advertisement