Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टोक्यो ओलंपिक: जिस दिन का सबको था इंतजार ना जानें कितने पदक भारत लायेगा यार, वो घड़ी आ गई आ गई…

टोक्यो ओलंपिक: जिस दिन का सबको था इंतजार ना जानें कितने पदक भारत लायेगा यार, वो घड़ी आ गई आ गई…

By प्रिन्स राज 
Updated Date

टोक्यो। आज विश्व भर के खेल प्रेमियों (sports lovers) के लिए शुभ दिन है। कोरोना के कारण विश्व भर में छायी मायूसी को थोड़ी दिन के लिए दूर करने विश्व के सबसे बड़े खेल मेले की शुरूआत आज से हो चुकि है। जी हां आप सब को जिस दिन का इंतजार वर्षो से था वो दिन आज का दिन है। आज से जापान के टोक्यों में टोक्यों ओलंपिक शुरु हो गया है। कोरोना महामारी की वजह से एक साल तक स्थगित रहने के बाद टोक्यों ओलंपिक आज से शुरु हो चुका है। टोक्यों ओलंपिक (Tokyo Olympics) में दुनियाभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी जापान पहुंच चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से हो भी चुका है।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?

वहीं, टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) की शुरुआत आज यानी शुक्रवार से हो चुकी है। भारत की तरफ से पहला मुकाबला तीरंदाजी का है। इसमें दीपिका रैंकिंग राउंड में निशाने लगा रही हैं। इस दौरान भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रैंकिंग राउंड में टॉप 10 में जगह भी बना ली है। वर्ल्ड नंबर-1 दीपिका कुमारी ने इस राउंड में 9वीं रैंक हासिल की। और इसी के साथ अपने पिछले ओलंपिक के रैंकिंग राउंड के प्रदर्शन में भी खासा सुधार किया। दीपिका रियो ओलंपिक में 20वें और अपने डेब्यू पर लंदन में(Debut in London) 8वें नंबर पर रही थीं। टोक्यो 2020 के रैंकिंग राउंड में टॉप पर रहीं कोरिया की अन सान जिन्होंने अपने प्रदर्शन से तीरंदाजी के रैंकिंग राउंड का रिकॉर्ड भी बना डाला।

यूमेनोशिमा पार्क में हुए मुकाबले में दीपिका ने 30 बार परफेक्ट 10 लगते हुए 720 पॉइंट्स में से 663 पॉइंट्स अपने नाम किए। पहले हाफ में उन्होंने 334 और दूसरे हाफ में 329 पॉइंट्स हासिल किए। फाइनल राउंड से पहले दीपिका सातवें स्थान(Deepika 7th place) पर चल रहीं थी लेकिन अपने अंतिम तीर पर वह केवल 7 पॉइंट ही कमा पाईं और इस एक शॉट के चलते दो स्थान नीचे खिसक कर नौवें स्थान पर आ गईं। पूरे राउंड की बात करें तो टॉप तीन पर कोरिया के तीरंदाजों का कब्जा रहा। तीनों ने ही पिछले ओलंपिक रैंकिंग राउंड के रिकॉर्ड 674 से ज्यादा पॉइंट्स(more points) अपने नाम किए। टॉप पर रहीं कोरिया की अन सान जिन्होंने 680 अंक कमाकर 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इसके साथ ही उन्होंने रैंकिंग राउंड में एक नया बेंचमार्क भी सेट कर दिया है। जांग मिनही 677 पॉइंट्स के साथ दूसरे और कांग चे यंग 675 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं भारतीय पुरुष तीरंदाजों की बात करें तो उनके लिए दिन कुछ ख़ास नहीं रहा। भारत के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन प्रवीण जाधव ( Praveen Jadhav) ने किया। जाधव ने 656 अंकों के साथ 31वीं पोजीशन हासिल की। अतानु दास 653 अंकों के साथ 35वें और तरुणदीप राय 652 अंकों के साथ 37वें स्थान पर रहे। शीर्ष पर 688 अंकों के साथ रहे कोरिया के तीरंदाज़ किम जे डिओक। महज़ 17 साल के किम टोक्यो ओलंपिक्स में पहुंचे तीरंदाजों में सबसे कम उम्र ( youngest of archers)के हैं। वहीं अगर टीम की बात करें तो भारतीय पुरुष टीम और मिक्स्ड टीम दोनों ही नौवें नंबर पर हैं। अगले राउंड में पुरुष टीम कज़ाकिस्तान से जबकि मिक्स्ड टीम चाइनीज ताइपे से भिड़ेगी।

चलते-चलते(while going) थोड़ी सी बात खेल के नियमों की। इसमें हर खिलाडी को 70 मीटर दूर रखे लक्ष्य पर 72 बार निशाना लगाना होता है। इन 72 मौकों को 12 राउंड्स में बांटा जाता है। यानी हर राउंड में एक खिलाडी को 6 तीर निशाने पर चलाने होते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 2 मिनट ही मिलते हैं। इसके बाद खिलाड़ियों को एक से लेकर 64 तक की रैंक दी जाती है। और अगले राउंड में खिलाड़ियों को दो दो के जोड़े में भिड़वाया जाता है। पहली रैंक का खिलाडी 64वीं रैंक के खिलाड़ी से भिड़ेगा। दूसरी रैंक का 63वीं रैंक वाले से और इसी तरह अगले राउंड के लिए 32 खिलाडी क्वॉलिफाई करते हैं। इस तरह दीपिका का अगला मुकाबला राउंड ऑफ 64 में भूटान की कर्मा से होगा। जबकि तरुणदीप रॉय(Tarundeep Roy) को यूक्रेन के ओलेक्सी हनबिन, अतानु दास को चाइनीज ताइपे के डें यु चेंग और प्रवीण जाधव को रूस के गलसन बज़ारझापोव से भिड़ना है। यह मुकाबले 27 जुलाई से होंगे।

पढ़ें :- BJD-BJP के खोखले वादों से तंग आ चुकी है ओडिशा की जनता, देने जा रही है करारा जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे

 

 

x

Advertisement