X (Twitter) Outage: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) शुक्रवार दोपहर इसके बाद शाम 7 बजकर 20 मिनट पर अचानक डाउन हो गया है, जिससे कई यूजर्स परेशान हो गए। यूजर्स ने शिकायत की कि वे न तो पोस्ट देख पा रहे हैं और न ही कोई नया पोस्ट कर पा रहे हैं। कई लोगों के अकाउंट में लॉगिन करने में भी दिक्कत आई। तकनीकी समस्याओं को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (DownDetector) के अनुसार, X का यह आउटेज दोपहर 3 बजे (15:00) के आसपास चरम पर था।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
हजारों यूजर्स ने इस समस्या की रिपोर्ट की। हालांकि, इस आउटेज के पीछे की असल वजह क्या है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
एक्स हुआ डाउन, पर्दे के पीछे एलन मस्क
X करीब 25 मिनट तक बंद रहा
ट्विटर डाउन हो गया है
लंबे समय बाद X में आई दिक्कत
एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा खरीदे जाने के बाद X ने कई बदलाव देखे हैं, लेकिन लंबे समय से इस तरह की कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने नहीं आई थी। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का डाउन होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म भी कई बार आउटेज का शिकार हो चुके हैं।
2024 में हुआ था बड़ा टेक आउटेज
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इससे पहले 2024 में एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के कारण पूरी दुनिया में बड़ा क्लाउड आउटेज हुआ था। क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike) नामक कंपनी द्वारा किए गए एक खराब सॉफ़्टवेयर अपडेट के कारण लाखों Windows PCs ठप पड़ गए थे। इस आउटेज के कारण बड़ी कंपनियों को 5.4 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।