Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Xiaomi 17 Max  :  Xiaomi का नया फ्लैगशिप फोन 8000mAh बैटरी के साथ चीन में होगा लॉन्च ,  जानें कैमरा और कीमत

Xiaomi 17 Max  :  Xiaomi का नया फ्लैगशिप फोन 8000mAh बैटरी के साथ चीन में होगा लॉन्च ,  जानें कैमरा और कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Xiaomi 17 Max : Xiaomi जल्द ही चीन में Xiaomi 17 Max लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने मॉडल के कई बड़े फीचर्स लॉन्च से पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं। यह सिर्फ बड़ा फोन नहीं, बल्कि रेगुलर Xiaomi 17 का पूरी तरह अपग्रेडेड वर्जन होगा, जिसे खासतौर पर गेमिंग, मल्टीमीडिया और लंबी बैटरी लाइफ पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पढ़ें :- Oppo Reno 16 और Reno 16C 5G कीमत भारत में लॉन्च से पहले लीक, चेक करें आपके बजट में होगा या नहीं

वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कंपनी ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है, कि Xiaomi 17 Max में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।

फ्लैट डिस्प्ले
Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह डिस्प्ले विजुअल क्वालिटी के मामले में 2K पैनल जैसा एक्सपीरियंस देगा।
प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 17 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। यही चिपसेट इस साल कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिला है।

ऑप्टिकल जूम सपोर्ट
फोन में Leica-ब्रांडेड कैमरा सिस्टम मिलेगा। Xiaomi ने 200MP प्राइमरी कैमरा कन्फर्म किया है, जिसके साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा।

कंपनी इस फोन को भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

पढ़ें :- मात्र ₹997 में 150 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा और Unlimited Calling के साथ 'BSNL' का बड़ा धमाका
Advertisement