Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Yamaha Company ने लॉन्च किया अपना दमदार स्कूटर, जानें क्या है फीचर्स

Yamaha Company ने लॉन्च किया अपना दमदार स्कूटर, जानें क्या है फीचर्स

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Yamaha Company ने अपना नया रेट्रो स्कूटर लॉन्च किया है। जिसका नाम फैजियो (Fazzio) है। बताया जा रहा है कि स्कूटर में कई फीचर्स भारतीय बाजार में मिलने वाले फेसिनो 125 से मिलते-जुलते हैं।

पढ़ें :- Ferrato Disruptor : ओकाया फेराटो डिसरप्टर इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च , जानें कीमत और रेंज

अभी इस स्कूटर को Thailand में लॉन्च किया गया है। जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। इसे व्हाइट और ऑरेंज कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है।

स्टाइल के लिहाज से फैजियो काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। इसे ओल्ड-स्कूल डिजाइन के साथ कॉम्पैक्ट प्रपॉर्शन्ज दिया है। स्कूटर में गोल LED हेडलाइट मिलती है, जो इस स्कूटर को रेट्रो लुक देती है।

कंपनी ने इसमें काफी शानदार फीचर्स दिया है। इसमें 125cc सिंगल-सिलेंडर मोटर है जो 8.4bhp और 10.6Nm का आउटपुट देती है। यामाहा फेसिनो 125 की मोटर 8.04bhp और 10.3Nm बनाती है।

बताया जा रहा है कि थाईलैंड में यामाहा फैजियो के बेस वैरिएंट की कीमत TBH 54,900 (करीब 1.2 लाख रुपए) है। जबकि स्मार्ट की ट्रिम की कीमत TBH 56,600 (लगभग 1.23 लाख रुपए) है।

पढ़ें :- Tata Motors Sale : टाटा मोटर्स सेल ने जारी किए बिक्री के आंकड़े , कंपनी ने बेचे इतने वाहन
Advertisement