Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. इंग्लैंड के खिलाफ दो दोहरा शतक जमाकर यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ दो दोहरा शतक जमाकर यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड

By संतोष सिंह 
Updated Date

राजकोट । इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक ( Double Century)  पूरा कर एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। जायसवाल पहले तीन शतक को 150+ स्कोर में परिवर्तित करने वाले बल्लेबाजों की महान लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। बता दें कि जायसवाल से पहले ऐसा कारनामा टेस्ट क्रिकेट में जावेद मियांदाद, एंड्रयू जोन्स, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने, मैथ्यू सिंक्लेयर और ग्रीम स्मिथ ने किया था। यानी जायसवाल का यह कारनामा यकीनन ऐतिहासिक है। वहीं, जायसवाल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दो दोहरा शतक ( Double Century)   लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

पढ़ें :- VIDEO: सीएम ममता ने मेरे खिलाफ रची साजिश- हुमायूं कबीर, कहा- भाजपा और टीएमसी ने मिलकर जारी किया वीडियो

भारत के लिए दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लबाज

203*एमएके पटौदी Vs इंग्लैंड दिल्ली 1964

200*डी सरदेसाई Vsवेस्टइंडीज मुंबई बीएस 1965

220 एस गावस्कर Vs WI पोर्ट ऑफ स्पेन 1971

पढ़ें :- ईरान का इस्लामाबाद शांति वार्ता में शामिल होने से इनकार, कहा- जब तक लेबनान में सीजफायर लागू नहीं होता वह नहीं करेगा बातचीत

221 एस गावस्कर Vs इंग्लैंड द ओवल 1979

281 वीवीएस लक्ष्मण Vs ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2001

212 वसीम जाफरVs  वेस्टइंडीज सेंट जॉन्स 2006

200*यशस्वी जयसवालV S  इंग्लैंड राजकोट 2024

बता दें कि इसके अलावा जायसवाल (Jaiswal ) टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर उन्होंने नवजोत सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिद्दधू ने  साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक पारी में 8 छक्का लगाए थे। वहीं, अब जायसवाल ने इस दोहरा शतकीय पारी में अब तक  12 छक्के अभी तक लगा दिए हैं। यानी जायसवाल टेस्ट मैच की एक पारी में 12 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

पढ़ें :- नेपाली नव वर्ष के स्वागत में नौ- दिवसीय बिस्का जात्रा की हुई शुरुआत, सबसे ऊंचे मंदिर न्यातापोल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के

12 यशस्वी जयसवाल Vs इंग्लैंड राजकोट 2024 *

8 नवजोत सिद्धू Vs SL लखनऊ 1994

8 मयंक अग्रवाल Vs  बांग्लादेश इंदौर 2019

वहीं, एक टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी जायसवाल बन गए हैं। इस सीरीज में जायसवाल ने अबतक 20 छक्के उड़ाए हैं। ऐसा कर उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ा है।

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के

पढ़ें :- हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने, 2032 तक रहेगा कार्यकाल, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने दिलाई पद की शपथ

21 *जयसवाल Vs इंग्लैंड 2024*

19 रोहित शर्मा vs  SA 2019

14 हरभजन सिंह Vs न्यूजीलैंड 2010

11 नवजोत सिद्धू Vs  SL 1994

एंडरसन के खिलाफ लगाए लगातार तीन छक्का

एंडरसन (James Anderson) के टेस्ट करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने उनके खिलाफ लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के जड़ने में कामयाबी पाई हो। इससे पहले कोई भी गेंदबाज ऐसी धुनाई एंडरसन को नहीं कर पाया था। एंडरसन अपना 185वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

पढ़ें :- बलूचिस्तान के कई नागरिकों पाकिस्तानी सेना ने क्या गिरफ्तार, अपना घर खाली न करने पर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Advertisement