लखनऊ। यूपी में योगी कैबिनेट विस्तार (Yogi Cabinet Expansion) को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लगने वाला है। सूत्रों बताते हैं कि मंगलवार शाम को राजभवन में योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) का विस्तार होगा। इस विस्तार में सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) , दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan)और रालोद (RLD) कोटे से विधायक शपथ ले सकता हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले बीजेपी कोटे से भी दो से तीन मंत्री बनाए जा सकते हैं।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
गौरतलब है कि ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट में शामिल होने और मंत्री बनाए जाने को लेकर कई बार बयान दे चुके हैं। उन्होंने तो रविवार को अल्टीमेटम भी दे दिया था कि अगर मंत्री नहीं बनें तो वे होली नहीं मनाएंगे। उधर कहा यह भी जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सहयोगी दलों के अलावा बीजेपी कोटे से जो मंत्री शामिल होंगे उनमे जातिगत समीकरण को भी साधने की कोशिश होगी।