लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को उत्तर प्रदेश को नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। राजीव कृष्णा वर्तमान में डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं।शनिवार शाम उनके नाम पर मुहर लगी। इसके पहले दिन भर इस बात की चर्चाएं चलती रहीं कि वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार की सेवाओं का विस्तार किया जा सकता है। वह 31 मई को रिटायर हो रहे हैं।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-असत्य और हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया जाना गलत, जानें और क्या कहा?
नहीं मिला प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार
डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिला है। डीजीपी के चयन के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश (उत्तर प्रदेश के पुलिस बल प्रमुख) चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2024 को मंजूरी जरूर दी थी, पर उसके तहत अब तक समिति का गठन भी नहीं किया गया है। ऐसे में प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने की दशा में डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को डीजीपी का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वह 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं।
सेवा विस्तार की चल रहीं थीं अटकलें
बीते एक सप्ताह से इस बात की अटकलें जोर-शोर से चल रहीं थीं कि वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार का सेवा विस्तार हो सकता है। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार उनके विस्तार को बिल्कुल आखिरी समय पर घोषित किया जाना था। उसके उलट शासन के द्वारा राजीव कृष्ण को प्रदेश को नया डीजीपी बना दिया गया।
पढ़ें :- Ahmedabad Firecracker Factory Explosion : पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग से आठ लोगों की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल
राजीव कृष्ण की भरोसेमंद अफसरों में गिनती
अपने तीन दशक से अधिक लंबे करियर में राजीव कृष्ण ने कई अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया है। उनकी छवि एक कर्मठ अधिकारी की रही है। वर्तमान में वे डीजी इंटेलिजेंस और पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जैसे दो पदों की जिम्मेदारियां एक साथ संभाल रहे हैं। राजीव कृष्ण की गिनती शासन के करीबी और भरोसेमंद अफसरों में होती है।