लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) का इंतजार कर रहे शिक्षकों को योगी सरकार (Yogi Government) ने बड़ा झटका दिया है। प्रदेश के 35,738 शिक्षकों को पुरानी पेंशन (OPS) का लाभ नहीं मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव सुरेंद्र तिवारी (Secretary of Basic Education Department Surendra Tiwari) ने कहा कि सरकार ने विशिष्ट BTC बैच 2004 (Special BTC Batch 2004) से नियुक्त 35,738 को पेंशन नहीं देने का फैसला लिया है।
पढ़ें :- JPNIC को 831 करोड़ में यूपी सरकार ने निजी हाथों में बेच दिया, उससे अधिक तो निजी कंपनी केवल पार्किंग से ही कमा लेगी: अखिलेश यादव
पुरानी पेंशन का नहीं मिलेगा लाभ
बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव सुरेंद्र तिवारी (Secretary of Basic Education Department Surendra Tiwari) ने बताया कि सरकार के 2008 की शिक्षक (तैनाती) नियमावली के तहत सेवा की गणना केवल नियुक्ति की तिथि से ही की जाएगी। प्रदेश सरकार के मुताबिक इस निर्णय से प्रभावित शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बंद रहेगी।