लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी (Former Prime Minister ‘Bharat Ratna’ Atal Bihari Vajpayee) का जन्म शताब्दी समारोह (Birth Shatabdi Samaroh) मनाएगी। इस उपलक्ष्य में 19 से 25 दिसंबर तक धूमधाम से अनेक आयोजन किए जाएंगे। संस्कृति विभाग व उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले शताब्दी समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) गुरुवार को संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह, संगीत नाटक अकादमी (Sant Gadge Ji Maharaj Auditorium, Sangeet Natak Academy) में करेंगे। समारोह में प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, काव्य पाठ समेत अनेक आयोजन भी होंगे। इन आयोजनों के विजेताओं को 25 दिसंबर को सम्मानित भी किया जाएगा।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
अटल जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर लगेगी प्रदर्शनी, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
शताब्दी समारोह (Shatabdi Samaroh)में उप्र. राजकीय अभिलेखाकार व राज्य ललित कला एकेडमी की तरफ से प्रदर्शनी लगाए जाएंगे। ललित कला एकेडमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी में अटल जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं (आदर्श कवि, आलोचक, कुशल प्रशासक, आदर्श राजनेता, दृढ़ प्रधानमंत्री) को दर्शाया जाएगा। इसका उद्देश्य वर्तमान व भावी पीढ़ी को अटल जी के व्यक्तित्व से प्रेरित करना है। इसमें प्रदेश के कई जनपदों के कलाकारों द्वारा लगभग 30-35 से अधिक पेंटिंग लगाई जाएगी।
यूपी के साथ कई राज्यों के मध्य होगा एमओयू
‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के तहत उत्तर प्रदेश का कई राज्यों के साथ एमओयू होगा। मेजबान उत्तर प्रदेश के साथ मणिपुर, बिहार व छत्तीसगढ़ का एमओयू होगा। इन राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान होगा। वहीं संगीत नाटक अकादमी में उप्र के सूचना विभाग की तरफ से भी सुशासन पर प्रदर्शनी लगेगी। पूरे सप्ताह तक अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां भी चलेंगी। कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व काव्य पाठ प्रतियोगिताएं भी चलेंगी।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
अटल जी के 100वें जन्मदिवस पर प्रतिभाओं का होगा सम्मान
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे। लोकभवन में भी सुशासन दिवस पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी। एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों के विजेताओं को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 100वें जन्मदिवस पर लोकभवन में सम्मानित भी किया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इन आयोजनों की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। यह कार्यक्रम योगी सरकार धूमधाम से मनाएगी।