बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही जो अपने खूबसूरती अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वहीं फैंस नोरा की खूबसूरती का राज़ जाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की नोरा की खूबसूरती के पीछे एक एक स्किन केयर रूटीन है, जिसे वह हमेशा फॉलो करती हैं। अगर आप भी वैसे ही स्किन पाना चाहते हैं तो इसे आप भी फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं फ्लॉलेस स्किन केयर रूटीन का राज।
पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?
नोरा की खूबसूरती का राज
नोरा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी बेहद खूबसूरत हैं। नोरा फतेही से जब उनकी फ्लॉलेस स्किन के सीक्रेट्स पूछा गया तो उनका कहना है कि वह स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं, साथ ही रोजाना डांस करती हैं। यह उनके मूड को अच्छा रखता है, जिसकी वजह से स्किन ग्लो करती हैं। इसके साथ ही वो अपने डाइट में फल और लिक्विड पदार्थों को ज्यादा से ज्यादा करती हैं।
हाइड्रेट का जरूर ख्याल रखती हैं
नोरा फतेही बताती हैं कि वह खुद को हमेशा हाइड्रेट रखती हैं। दिनभर में 8-9 गिलास पानी पीती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, वह रेगुलर स्पा और बॉडी मसाज, स्टीम बाथ के लिए जाती हैं।
पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
ब्यूटी सीक्रेट्स
नोरा फतेही अपनी स्किन का कुछ इस अंदाज में ख्याल रखती हैं, जैसे रेगुलर क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग। ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में नोरा फतेही बताती हैं कि छुट्टी के दिनों में वह बिना मेकअप के रहना पसंद करती हैं। इसलिए वह सिर्फ एसपीएफ़ मॉइस्चराइज़र और लिप बाम लगाकर रहती हैं।
सोने से पहले नोरा की नाइट ब्यूटी सीक्रेट्स
ने बताया कि बिस्तर पर जाने से पहले वह अपनी स्किन को डीप कंडीशनिंग मॉइस्चराइज करती हैं। वह बताती हैं कि वह पार्लर फेशियल के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ क्लींजिंग करवाने के लिए जाती हैं।
नोरा के नूर में भरपूर नींद भी शामिल है
पढ़ें :- स्किन को गुलाबी निखार और बेदाग चेहरा चाहती हैं तो आप घर पर इस सब्जी से तैयार करें फेस मास्क
नोरा बताती हैं कि स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने के साथ-साथ सही टाइम पर सोना भी बेहद जरूरी है। नोरा कहती हैं कि रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, जिससे स्किन को रेस्ट मिल सके और आपकी बॉडी भी फिट रहे।