UP by-election: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। दीवाली के बाद से चुनाव प्रचार भी तेज हो जाएगा। इससे पहले एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 2027 के सत्ताधीश की होर्डिंग लगा सकते हैं लेकिन 2047 तक यूपी के सत्ताधीश नहीं बना सकते।
पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट
सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव भाजपा की हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने के बाद से बौखला गए हैं।
सत्ताइस के सत्ताधीश बनने की होडिंग लगवा सकते हैं।परंतु 2047 तक यूपी के सत्ताधीश नहीं बन सकते हैं।2027 में 2017 दोहरायेंगे।
कमल खिलाएँगे।
तीसरी बार भाजपा सरकार बनायेंगे।— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 29, 2024
पढ़ें :- अयोध्या बनेगी देश की अग्रणी सोलर सिटी, 70 हजार में लगेगा 1 किलोवाट सोलर प्लांट, 45 हजार सब्सिडी देगी सरकार : महापौर
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा मुखिया अखिलेश यादव भाजपा की हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने के बाद से बौखला गए हैं। सत्ताइस के सत्ताधीश बनने की होर्डिंग लगवा सकते हैं। परंतु 2047 तक यूपी के सत्ताधीश नहीं बन सकते हैं। 2027 में 2017 दोहरायेंगे। कमल खिलाएंगे। तीसरी बार भाजपा सरकार बनायेंगे।
यूपी उपचुनाव में इन सीटों पर होना है चुनाव
बता दें कि, यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं। हालांकि, इसमें मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है।