Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार के जमुई में जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने लालू यादव परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, अपने को पिछड़ों के नेता साबित करने की कोशिश करते हैं…सिर्फ अपना परिवार बनाने की राजनीति करते हैं।
पढ़ें :- T20 WC 2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल
जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि, राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए। राजनीति करनी चाहिए तो देश को बनाने के लिए की जानी चाहिए। मैं कभी-कभी सोचता हूं कि लालू यादव को क्या हो गया है? उनके परिवार के लोग क्या बोल रहे हैं? सरकार बनते ही पीएम मोदी को जेल में डाल देंगे? जो लोग खुद ही जेल में हों, कोई बेल पर हों वो मोदी जी को जेल भेजेंगे? इस तरह की बातें करने वालों को जनता अस्वीकार कर देगी।
इसके साथ ही कहा, आप नवरात्रि के पर्व पर मछली खाते हो, आप इससे क्या संदेश देना चाहते हैं? आपको कुछ भी खाना हो, खाओ लेकिन दिखाने की जरूरत क्या? मैं लालू यादव से कहूंगा कि ऐसे लोगों को संभालिए। ऐसा लगता है कि ये ‘राजनीति’ शब्द अपना अर्थ भी खो बैठा है और अपना भाव भी खो बैठा है। ये (RJD) कहते हैं कि हम बड़े पिछड़ों के पक्षघर हैं? सच्चाई ये है कि ये पिछड़ों के दुश्मन हैं।