Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of applying curd on face: डार्क सर्कल, मुहांसे, झुर्रियां और फाइन लाइंस से मिलेगा छुटकारा बस जान लें चेहरे पर दही लगाने का सही तरीका

Benefits of applying curd on face: डार्क सर्कल, मुहांसे, झुर्रियां और फाइन लाइंस से मिलेगा छुटकारा बस जान लें चेहरे पर दही लगाने का सही तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of applying curd on face: दही सेहत के लिए ही नहीं स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से लेकर चेहरे पर लगाने तक से स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। दही को नियमित चेहरे पर लगाने से रंगत में सुधार होता है। साथ ही पिंग्मेंटेशन भी कम करता है।

पढ़ें :- चिराग पासवान या निशांत कुमार कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री, दोनों दलों के विधायक ने रखी अपनी मांग

अगर आंखों के आस पास काले घेरों से परेशान हैं तो दही लगाने से डार्क सर्कल कम होते है। साथ ही दही में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज होने से बचाता है। जिससे झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती है। इतना ही नहीं अगर चेहरे पर मुहांसों से परेशान है तो दही लगाने से आराम आराम मिल सकता है।

दहीं में मौजूद नेचुरल एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण स्किन को बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है। साथ ही मुहांसों को कम करता है। दही में लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाता है और तुंरत चेहरे पर ग्लो लाता है।

बस चेहरे पर दही को सही तरीके से लगाना है। इसके लिए एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी औऱ बेसन मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर दस मिनट तक छोड़ दें फिर चेहरा धो लें।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत
Advertisement