लखनऊ। गर्मी में कुछ नया ही खाने पीने का मन करता रहता है, तो क्यों न इस बार मैंगो लस्सी बनाई जाये। मैंगो लस्सी के लिए खट्टे दही और पके, रसीले आम को मिलाकर बनाया जाता है। यह शर्बत पेट भरने के साथ-साथ प्यास भी बुझाता है और यह झटपट बनने वाली आम की रेसिपी होती है। वैसे भी इस समय आम का सीजन होता है। बाजार में खूब आम बिकते हैं । इस लस्सी को बनाने के लिए कम ही सामग्री का इस्तेमाल होता है। आप इस शर्बत को बहुत आसानी से बना सकते हैं।
पढ़ें :- Roti Flour : रोजाना की ऊर्जा के लिए चोकरयुक्त गेहूं का आटा, चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहेगी
आप को बता दें कि आम में बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ के गुण होते हैं। इस लस्सी में दही, आम, पुदीना और इलायची का मिश्रण कर दिया जाये तो और भी सेहतमंद हो जायेगा।
मैंगो लस्सी दही के साथ बनाई जाती है। खासकर जब आम रसदार हों तो इस की लस्सी और भी मजेदार बनती हैं। इसके अलावा आप आम की लस्सी में दही की जगह दूध और आइसक्रीम डालकर आम का मिल्क शेक बना सकतें हैं।
मैंगो लस्सी के लिए सामग्री
सादा दही
पढ़ें :- चाचा कर्नाटक में कांग्रेस विधायक, पिता DHO... डॉक्टर बेटी 6 महीने से सरकरी क्लीनिक नहीं गई, 70 हजार रूपये सैलरी मिलती रही
ताजा आम
चीनी या गुड़
पुदीना
इलायची के दाने
मैंगो लस्सी बनाने की विधि
पढ़ें :- पतंजलि घी को नकली कहना ब्रजभूषण शरण सिंह पर पड़ा भारी, बाबा रामदेव की कंपनी ने दायर किया 50 करोड़ के मानहानि का मुकदमा
सबसे पहले पके आम के गुदा को निकाल कर ताजे दही में मिला दें और इसमें पुदीना के पत्ते मिला दें। इसके बाद इसमें इलाइची मिला दें व मिठास के लिए चीनी य गुड़ मिला दें। बर्फ डाल कर सर्व करें मजा आ जायेगा।