नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वियतनाम के एक आउटडोर कैफे में कुछ युवकों ने ड्रिंक्स सर्व करती एक महिला वेट्रेस के साथ अश्लील इशारे करके छेड़छाड़ करते है, जिस दौरान महिला सर्वर मेज पर ड्रिंक्स रख रही थी, युवक हंसते-हंसते गंदे इशारे करने लगे। तभी एक अन्य महिला ने आगे बढ़कर उन्हें कड़ी फटकार लगाई और जोर-जोर से डांटा। युवक पूरी तरह घबरा गए और उनके चेहरे पर शर्म के भाव आ गए। इसके बाद सभी युवक वहां से उठकर भाग खड़े हुए।
पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
ब्रेकिंग न्यूज वियतनाम: कैफे में महिला वेट्रेस के साथ अश्लील इशारे! साहसी महिला ने लताड़ा तो युवक घबरा कर भाग खड़े हुए – वीडियो वायरल
हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम), 24 अप्रैल 2026: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वियतनाम के एक आउटडोर… pic.twitter.com/gageVvLEyi
— GLOBAL NEWS (@MohiniWealth) April 24, 2026
पढ़ें :- यूपीआई के जरिए दो हजार से अधिक के लेनदेन पर 0.4% तक का लगेगा एमडीआर, 15 अक्टूबर होगा लागू
वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा कि इन युवकों को शिक्षा की कमी है। ऐसे लोगों की नसबंदी कर देनी चाहिए! पोस्ट पर हजारों यूजर्स ने महिला की बहादुरी की तारीफ की है। नेटिजन्स लिख रहे हैं महिला ने जो किया वो सही है। ऐसे असभ्य लोगों को सबक मिलना चाहिए। यह घटना महिला सुरक्षा और सार्वजनिक जगहों पर छेड़छाड़ को लेकर फिर से बहस छेड़ गई है। वीडियो में दिखी महिला की हिम्मत की पूरे सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है। बता दे कि खबर लिखे जाने तक पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है।