Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips :सेहत का हाल बता रहा आपका नाखून, ये लक्षण दिखते ही डॉक्टर से लें सलाह

Health Tips :सेहत का हाल बता रहा आपका नाखून, ये लक्षण दिखते ही डॉक्टर से लें सलाह

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

आज कल मोस्टली लोग नाखून को सिर्फ खूबसूरती का हिस्सा मानते हैं। लेकिन आप जानते हैं ? नाखून सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं  है बल्कि हमारे सेहत का आइना  है।नाखून में हो रहे बदलाव को देखकर आप अपनी हैल्थ के बारे में पता लगा सकते हैं। आज हम अपने इस  आर्टिकल में जानें नाखून में होने वाले ऐसे बदलावों के बारे में जो सेहत की परेशानियों का इशारा करते हैं।

पढ़ें :- पेट की चर्बी घटाने के लिए सिर्फ डाइट काफी नहीं, रोजाना करें ये पांच असरदार एक्सरसाइज

सफेद धब्बे या निशान

मोस्टली लोग जानते हैं की अगर नाखून पर सफ़ेद धब्बे हैं तो  कैल्शियम की कमी का संकेत हैं, लेकिन ये ज़रूरी नहीं है ये धब्बे अक्सर नाखून के बेस पर हल्की चोट लगने के कारण भी हो सकते हैं, जैसे नेल पॉलिश रिमूवर के ज्यादा इस्तेमाल या नाखून काटते समय हुई मामूली तकलीफ। वहीं कभी कभी ये ज़िंक या प्रोटीन की कमी के संकेत देते हैं।

पीले नाखून

नाखूनों का पीला पड़ना आमतौर पर फंगल इन्फेक्शन का एक सामान्य लक्षण है। वहीं अगर स्थिति ठीक नही है  तो यह और गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। पीले, मोटे और धीमी गति से बढ़ने वाले नाखून ‘येलो नेल सिंड्रोम’ का लक्षण हैं, जो अक्सर रेस्पिरेटरी डिजीज के कारण होता है।

पढ़ें :- सामान्य सिर दर्द या माइग्रेन, जानिए दोनों के लक्षण और फर्क

नाखूनों का चम्मच के आकार जैसा बदलना

जब नाखून ऊपर की ओर उठने लगते हैं और उनका आकार चम्मच जैसा हो जाता है, तो इसे कोइलोनिशिया कहते हैं।   इस स्थिति में नाखून नरम हो जाते हैं और उनके किनारे ऊपर की ओर मुड़ने लगते हैं, जिससे वे ‘चम्मच’ जैसा आकार बना लेते हैं।

नीले या नीलापन लिए हुए नाखून

स्वस्थ नाखूनों का रंग गुलाबी होता है क्योंकि उनके नीचे ब्ल्ड वेसल्स का नेटवर्क होता है। अगर नाखूनों का रंग नीला या बैंगनी हो जाए, तो यह इस बात का संकेत है कि शरीर के टिशूज को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है।

 

पढ़ें :- तंबाकू-शराब के अलावा भी कैंसर का खतरा! इन पांच इंफेक्शन से रहें सावधान
Advertisement