Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आपकी टोन ठीक नहीं…बोलीं जया बच्चन तो भड़के जगदीप धनखड़, कहा-सदन की गरिमा का ध्यान रखना होगा

आपकी टोन ठीक नहीं…बोलीं जया बच्चन तो भड़के जगदीप धनखड़, कहा-सदन की गरिमा का ध्यान रखना होगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के मानूस सत्र के दौरान शुक्रवार को एक बार फिर सभापति जगदीप धनखड़ और विपक्षी नेताओं के बीच तनातनी देखी गई। जया बच्चन और उपराष्ट्रपति आमने सामने आ गए। दरअसल, राज्यसभा में जया बच्चन ने कहा कि, मैं कलाकार हूं और बॉडी लैंग्वेज को समझती हूं। साथ ही चेहरे की अभिव्यक्ति समझती हूं। सर! माफ कीजिएगा, आपका लहजा स्वीकार्य नहीं है। भले ही आप आसन पर बैठे हैं, लेकिन हम आपके साथी हैं।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

इस पर सभापति जगदीप धनखड़ की कड़ी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा कि, जया जी कृपा आप अपने स्थान पर बैठिए। आपने अपनी एक प्रतिष्ठा बनाई है। आज जानती हैं कि अभिनेता निर्देशक के अनुसार काम करता है। आपने वह चीजें नहीं देखी हैं, जो मैंने यहां इस आसन पर बैठकर देखी हूं। आप मेरे लहजे के बारे में बात कर रही हैं? बस बहुत हुआ। आप होंगी सेलिब्रिटी, लेकिन आपको यहां सदन की गरिमा का ध्यान रखना होगा।

इसके बाद सपा सांसद जया बच्चन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैंने सभापति के टोन पर आपत्ति जताई। हम स्कूल के बच्चे नहीं हैं। हम सब वरिष्ठ हैं, खासकर जब नेता विपक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) बोलने के लिए खड़े हुए उन्होंने माइक बंद कर दी। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? ये परंपरा के खिलाफ है। अगर आप उन्हें बोलने नहीं देंगे तो हम क्या करने आए हैं? वो हमेशा असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि आप सेलिब्रेटी होंगी मुझे फर्क नहीं पड़ता… ये महिलाओं का अपमान है। मुझे माफी चाहिए।

 

 

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…
Advertisement