Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. YouTube Picture-in-Picture (PiP) : यूट्यूब वीडियो अब बिना प्रीमियम भी बैकग्राउंड में चलेगा, कंपनी ने फ्री किया यह फीचर

YouTube Picture-in-Picture (PiP) : यूट्यूब वीडियो अब बिना प्रीमियम भी बैकग्राउंड में चलेगा, कंपनी ने फ्री किया यह फीचर

By अनूप कुमार 
Updated Date

YouTube Picture-in-Picture (PiP) :  यूट्यूब के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करने जा रही है। YouTube ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी अपने एक पॉपुलर फीचर Picture-in-Picture (PiP) को अब सभी यूजर्स के लिए फ्री कर रही है, जो पहले सिर्फ Premium सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध था। पहले यह सुविधा केवल अमेरिका में सीमित थी, लेकिन अब धीरे-धीरे इसे पूरी दुनिया में रोलआउट किया जा रहा है। यह PiP फीचर यूजर्स को वीडियो को छोटे फ्लोटिंग स्क्रीन में चलाने की सुविधा देता है, जिससे आप ऐप बंद करने के बाद भी वीडियो को देख सकते हैं और साथ ही फोन पर दूसरे काम भी कर सकते हैं।

पढ़ें :- World Humanoid Robot Games : चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड , मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर

प्रीमियम फीचर्स
इस अपडेट के बाद अब नॉन-प्रीमियम यूजर्स भी PiP फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि यह सुविधा केवल “Non-Music Content” और “Non-Music Content” के लिए ही उपलब्ध होगी यानी म्यूजिक वीडियो देखने के दौरान यह फीचर मुफ्त यूजर्स के लिए काम नहीं करेगा।

PiP यानी Picture-in-Picture एक ऐसा फीचर है, जिसमें आप वीडियो को छोटे फ्लोटिंग विंडो में चला सकते हैं, भले ही आप ऐप से बाहर निकल जाएं। यानी कि आप वीडियो देखते हुए चैट कर सकते हैं, सोशल मीडिया यूज कर सकते हैं या अन्य ऐप्स चला सकते हैं।

इसे इस्तेमाल करना भी आसान है। इसके लिए बस वीडियो चलाते समय होम बटन पर टैप करें और वीडियो अपने आप छोटे स्क्रीन में चलने लगेगा।

पढ़ें :- अंतरिक्ष में खुलेगा ‘पेट्रोल पंप’, रोबोट हटाएगा कचरा; दवाइयों से खेती तक भारत के स्पेस स्टार्टअप्स फाउंडर्स ने पीएम से साझा किया प्लान
Advertisement