Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Zeenat Aman Birthday Special: जब इस एक्टर ने सरेआम की थी जीनत अमान की पिटाई, जाने क्या था पूरा मामला

Zeenat Aman Birthday Special: जब इस एक्टर ने सरेआम की थी जीनत अमान की पिटाई, जाने क्या था पूरा मामला

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Zeenat Aman Birthday Special: 70 और 80 के दशक  में एक ऐसा सुनहरा दौर था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman)का सिक्का चलता था। आपको बता दें, जीनत अमान (Zeenat Aman) आज अपना 70 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। जीनत अमान (Zeenat Aman) का जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई में हुआ था। जीनत की खूबसूरती और उनकी अदाकारी का जलवा उनके दर्शकों पर इस कदर चला कि हर कोई बस उन्हीं का दीवाना हो गया था।

पढ़ें :- Tripti Dimri Hot Pic: तृप्ति डिमरी ने ब्लैक साटन गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स हुए दीवाने

आपको बता दें, 70 और 80 का दशक जीनत अमान (Zeenat Aman) के करियर का सबसे सुनहरा दौर था जिसने उन्हें कामयाबी के शिखर पर पहुंचा दिया था। इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद एक मशहूर अभिनेता ने सरेआम जीनत (Zeenat Aman) की पिटाई कर दी थी। आइए हम आपको बताते हैं आखिर कौन है था वो मशहूर अभिनेता जिसने ज़ीनत अमान (Zeenat Aman) की पिटाई की थी और आखिर इसके पीछे क्या वजह थी।

80 के दशक में जब जीनत अमान का फिल्मी करियर कामयाबी की ऊंचाइयों को छू रहा था उसी दौरान जीनत अभिनेता संजय खान को अपना दिल दे बैठी थीं। बॉलीवुड की गलियारों में दोनों के प्यार के खूब चर्चे हुआ करते थे। जीनत किसी भी पार्टी या इवेंट में अकेले नहीं जाती थीं। वो जब भी जाती संजय खान के साथ ही जाती थीं. उन दिनों दोनों का प्यार काफी परवान पर था।

पढ़ें :- Ankita Lokhande के हाथ में लगी भयानक चोट, हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

कहा जाता है कि संजय पहले से ही शादीशुदा थे बावजूद इसके उन्होंने साल 1978 में जीनत से शादी कर ली. लेकिन शादी के महज एक साल के भीतर ही दोनों की राहें जुदा हो गई। शादी के महज कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आने लगी थी लेकिन इसी दौरान दोनों ने फिल्म ‘अब्दुल्ला’ में साथ काम भी किया।

इस फिल्म की शूटिंग के बाद जीनत दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हो गई लेकिन संजय चाहते थे कि जीनत उनके लिए एक गाना शूट करे। बिजी शेड्यूल में संजय के एक गाने के लिए डेट निकालना जीनत के लिए काफी मुश्किल था। लिहाजा उन्होंने संजय को इंकार कर दिया। जीनत की ना सुनते ही संजय उनपर भड़क उठे और फोन पर ही उन्होंने जीनत को खूब खरी-खोटी सुनाई।

संजय के गुस्से को भांपते ही जीनत एक फाइव स्टार होटल पहुंची जहां संजय किसी पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। जीनत को अपने सामने देख संजय का गुस्सा थमने के बजाय और ज्यादा भड़क उठा। जिसके बाद वो जीनत को एक कोने में ले गए और ज़ीनत अमान की पिटाई की. सरेआम होती ज़ीनत अमान की पिटाई का यह नजारा होटल के कई स्टाफ मेंबर्स ने भी देखा।

पढ़ें :- Britney Spears pic: बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद टॉपलेस होकर सड़क पर उतरीं ब्रिटनी स्पीयर्स

संजय ने उस दिन ज़ीनत अमान की पिटाई इतनी बेरहमी से की थी कि उनकी एक आंख की रोशनी जिंदगी भर के लिए कमजोर पड़ गई। संजय से प्यार के बदले में मिले इस जख्म के साथ ही दोनों का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया।

Advertisement